1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पपड़ीदार डैंड्रफ से हैं परेशान? बिना वक्त गवाए अपनाएं ये 3 देसी उपाय

पपड़ीदार डैंड्रफ से हैं परेशान? बिना वक्त गवाए अपनाएं ये 3 देसी उपाय

 Published : Jan 04, 2024 01:59 pm IST,  Updated : Jan 04, 2024 01:59 pm IST

सर्दियों में बालों के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है डैंड्रफ। इसकी वजह से होता ये है कि बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और स्कैल्प पर खुजली और जलन जैसी समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

dandruff- India TV Hindi
dandruff Image Source : SOCIAL

डैंड्रफ का घरेलू इलाज: सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या बाकी दिनों की तुलना ज्यादा परेशान करती है। दरअसल, इसके पीछे कारण भी कई हैं। सर्दियों में गर्म पानी से बालों को वॉश करना या बालों को लंबे समय तक न धोना, पपड़ीदार डैंड्रफ की वजह बनता है। इतना नहीं, बालों में ऑयलिंग न करना और नमी की वजह से गंदगी तो जमा होने देना भी पपड़ीदार डैंड्रफ का कारण बनता है। इसमें होता ये है कि डैंड्रफ बालों में होता है, फिर ठीक हो जाता है और उसके बाद दोबारा आ जाता है। इस प्रकार ये स्थिति लगातार बनी रहती है। तो, ऐसी स्थिति में इन नेचुरल उपायों (Home Remedies to Get Rid of Dandruff Naturally) को अपनाना आपके लिए काम कर सकती है।

पपड़ीदार डैंड्रफ का घरेलू इलाज-How to get rid of dandruff on scalp naturally

1. बेकिंग सोडा

पपड़ीदार डैंड्रफ में आप बेकिंग सोडा का कारगर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये असल में एक एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है और स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये स्कैल्प से डेड सेल्स को साफ करने और स्कैल्प इंफेक्शन को फैलने से रोकता है। इसके अलावा इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण डैंड्रफ का पूरी तरह से सफाया करने में मददगार है। तो, बेकिंग सोडा को पानी में मिलाएं, इसे सिर पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर अपने बालों को वॉश कर लें।

चेहरे पर ज्यादा मॉइस्चराइजर लगाने से क्या होता है? जान लें नहीं तो फायदे से ज्यादा होगा नुकसान

2. सेब का सिरका

सेब का सिरका एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है जो कि पपड़ीदार स्कैल्प को साफ करने में मदद कर सकता है। ये एक कारगर उपाय है और स्कैल्प से डैंड्रफ का पूरी तरह से सफाया कर देता है। इसके अलावा ये आगे भी फंगस को होने से रोकता है। तो, बस पानी में थोड़ा एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका मिलाएं और इसे रूई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। थोड़ी देर छोड़ दें और शैंपू कर लें।

acv for dandruff
Image Source : SOCIALacv for dandruff

बाल और नाखून पर मैजिक कर देता है विटामिन ई, जानिए कैसे करें एवियन कैप्सूल का इस्तेमाल

3. एलोवेरा

एलोवेरा स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज है। ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है और स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। तो, ऐसा ही कुछ ये डैंड्रफ में भी करता है। ये स्कैल्प को साफ करता है और इसे अंदर से नरिश करता है। ये स्कैल्प में सूजन को रोकता है और एक हेल्दी स्कैल्प पाने में मदद करता है। तो, डैंड्रफ की समस्या में एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल