1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में त्वचा के लिए बनाएं केमिकल फ्री मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, मिलेंगे फायदे ही फायदे

गर्मियों में त्वचा के लिए बनाएं केमिकल फ्री मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, मिलेंगे फायदे ही फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 18, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 11:02 pm IST

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में नेचुरल मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं?

त्वचा के लिए वरदान मुल्तानी मिट्टी- India TV Hindi
त्वचा के लिए वरदान मुल्तानी मिट्टी Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती रही है। मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आपको गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए आपको एक स्पून मुल्तानी मिट्टी, एक स्पून संतरे के छिलके का पाउडर और थोड़े से दूध की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले इन तीनों नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए। अब आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आपका केमिकल फ्री फेस पैक इस्तेमाल करने के लिए रेडी है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस पेस्ट को लगभग 20 मिनट तक अपने फेस पर लगाए रखना है। 15 से 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे जबरदस्त फायदे

मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस लाने में कारगर साबित हो सकती है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए भी आप मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को यूज कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल