1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात में नहीं आती है नींद, तो सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, मिनटों में सो जाएंगे

रात में नहीं आती है नींद, तो सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, मिनटों में सो जाएंगे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 18, 2025 10:11 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 10:11 pm IST

क्या आपको भी रात में सोने में काफी ज्यादा दिक्कत होती है? अगर हां, तो आपको साउंड स्लीप के लिए एक छोटे से काम को अपने रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए।

साउंड स्लीप के लिए क्या करें?- India TV Hindi
साउंड स्लीप के लिए क्या करें? Image Source : FREEPIK

कुछ लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती और वो रात भर करवटें बदलते रह जाते हैं। क्या आप भी नींद न आने की वजह से परेशान हैं? अगर हां, तो आपको मसाज कर अपनी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए अनिद्रा की समस्या से डील करने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। इसके अलावा आपको मसाज करने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

करें पैरों के तलवों की मसाज

अगर आपको रात में सोने में दिक्कत होती है, तो आपको लेटने से पहले अपने पैरों के तलवों की अच्छी तरह से मसाज करनी चाहिए। मसाज करने से आपकी सारी की सारी थकान दूर हो जाएगी और आपकी बॉडी रिलैक्स्ड महसूस कर पाएगी। आसानी से नींद लाने के लिए आप इस छोटी सी ट्रिक को ट्राई करके देख सकते हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

पैरों के तलवों की मसाज करना मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी नींद की गुणवत्ता को सुधारना चाहते हैं, तो आपको सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की मसाज जरूर करनी चाहिए। मसाज करने की वजह से आपके ब्लड सर्कुलेशन में भी काफी हद तक सुधार हो सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

पैरों के तलवों की मसाज करने से आपकी मांसपेशियों और हड्डियों पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। मसाज करने से गट हेल्थ भी इम्प्रूव होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए भी मसाज को डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर मसाज करना आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल