1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली स्किन से पाना चाहती हैं छुटकारा तो इस तरह करके देखें चावल के आटे का इस्तेमाल

ऑयली स्किन से पाना चाहती हैं छुटकारा तो इस तरह करके देखें चावल के आटे का इस्तेमाल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 05, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 06:00 pm IST

चावल का आटा स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और साथ ही ऑयली स्किन से छुटकारा भी मिलता है। ऐसे में यहां जान लें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है और इससे क्या क्या फायदे होते हैं।

ऑयली स्किन से पाना चाहती हैं छुटकारा तो इस तरह करके देखें चावल के आटे का इस्तेमाल  - India TV Hindi
ऑयली स्किन से पाना चाहती हैं छुटकारा तो इस तरह करके देखें चावल के आटे का इस्तेमाल Image Source : MAGNIFIC

धूल, मिट्टी, प्रदूषण का असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। चेहरा ऑयली और चिपचिपा हो जाता है। इसकी वजह से चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आते हैं। इसके निशान लंबे समय तक चेहरे पर रह जाते हैं। ऐसे में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर की रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद है जिनका इस्तेमाल कर आप ऑयली स्किन से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। हम यहां जिस चीज की बात कर रहे हैं वो है चावल का आटा। चावल का आटा स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ये ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने के साथ साथ पिंपल की समस्या को भी दूर करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चावल का आटा चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। 

 चावल के आटे के मुख्य फायदे

1. नेचुरल एक्सफोलिएटर 

चावल का आटा स्किन के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। ये हल्का दरदरा होता है जो स्क्रब की तरह काम करता है। यह चेहरे से डेड स्किन सेल्स और ब्लैकहेड्स को हटाता है और स्किन को सॉफ्ट एंड ग्लोइंग बनाता है। 

2. ऑयली स्किन के लिए 
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो चावल का आटा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद स्टार्च स्किन से एक्सट्रा ऑयल को सोख लेता है, जिससे चेहरे का चिपचिपापन दूर होता है और मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है।

3. टैनिंग से छुटकारा
चावल के आटे में विटामिन-B और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन टोन को सुधारने का काप करते हैं। इसके साथ ही धूप से हुई टैनिंग को हटाने में भी चावल का आटा मददगार साबित होता है। यह चेहरे के काले धब्बों को भी हल्का करता है।

4. एंटी-एजिंग गुण 
इसमें 'एलांटोइन' और 'फेरुलिक एसिड' जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। यह त्वचा में कसावट लाता है, जिससे समय से पहले चेहरे पर रिंकल्स नहीं आते। 

5. रंगत निखारे और ग्लो लाए
चावल के आटे का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है।

लगाने का सही तरीका 
एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। फिर इसमें हल्का पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं और इसके बाद चावल के आटे को चेहरे पर अप्लाई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल