1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तेजी से सफेद हो रहे बालों पर लगाएं लगाम! इस्तेमाल करें जामुन के बीजों से बना ये हेयर सीरम

तेजी से सफेद हो रहे बालों पर लगाएं लगाम! इस्तेमाल करें जामुन के बीजों से बना ये हेयर सीरम

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 12, 2023 07:51 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 07:51 am IST

जामुन के बीज के फायदे: आजतक आप सिर्फ डाबिटीज के लिए जामुन के बीज के इस्तेमाल के बारे में जानते होंगे। लेकिन, ये बालों के लिए भी फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं।

jamun_seed_powder_benfits - India TV Hindi
jamun_seed_powder_benfits Image Source : SOCIAL

जामुन के बीज के फायदे: जामुन के बीजों में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम होता है। साथ ही इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि आपके बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। जी हां, भले ही आपको भरोसा न हो रहा हो लेकिन जामुन के बीज (jamun seed powder for hair) बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं बालों के लिए जामुन के बीज का उपयोग कैसे करें और फिर जानेंगे इसके फायदे।

काले बालों के लिए जामुन के बीज के फायदे-Jamun seed powder benefits for hair

1. कोलेजन बूस्टर है जामुन के बीज का पाउडर 

जामुन के बीज से बना पाउडर बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, थायमिन और नियासिन का एक समृद्ध स्रोत है जो कि झड़ते बालों पर लगाम लगाते हैं। इसके बाद ये डैंड्रफ को कम करते हैं और स्कैल्प का सफाया करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट करते हैं। इस दौरान ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं। 

jamun_seeds_for_grey_hair
Image Source : SOCIALjamun_seeds_for_grey_hair

गर्मी में झड़ते बालों से हैं परेशान? नाश्ते में आज से शामिल करें Vitamin C वाले ये फल

2. विटामिन सी और फोलिक एसिड से भरपूर

विटामिन सी और फोलिक एसिड से भरपूर जामुन पाउडर बालों के विकास की प्राकृतिक प्रक्रिया में मदद करते हैं। ये बालों की जड़ों को बढ़ावा देते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और इसकी प्राकृतिक रंगत बनाए रखने में मदद करते हैं। 

Gas and bloating: 5 मिनट में गैस से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

काले बालों के लिए जामुन के बीज का उपयोग-How do you use jamun powder for hair

काले बालों के लिए जामुन के बीज से आप एक हेयर सीरम (hair diy serum) बना सकते हैं। इसके लिए आपको जामुन के बीज के पाउडर को पानी, दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। एक स्प्रे बोतल में भर लें। अपने बालों में स्प्रे करें। पानी होने पर इसे रातभर के लिए छोड़ दें और दूध हो तो गुनगुने पानी से धो लें। इस तरह आप इस हेयर सीरम का बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल