1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोने से पहले इस तेल से करें चेहरे की मालिश, दूर होंगी स्किन से जुड़ी कई परेशानियां, मिलेगा नेचुरल निखार

सोने से पहले इस तेल से करें चेहरे की मालिश, दूर होंगी स्किन से जुड़ी कई परेशानियां, मिलेगा नेचुरल निखार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 05, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 11:52 pm IST

​अगर सोने से पहले चेहरे पर इस तेल से हल्की मालिश की जाए, तो इससे त्वचा की ड्राईनेस, डलनेस और झुर्रियों जैसी कई समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

चेहरे की मालिश - India TV Hindi
चेहरे की मालिश Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

दिनभर की धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। ऐसे में अगर रात को सोने से पहले चेहरे की सही तरीके से देखभाल की जाए, तो स्किन लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनी रह सकती है। नारियल तेल त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं नारियल तेल से स्किन का मसाज करने से कौन से फायदे मिलते हैं?

सोने से पहले नारियल तेल लगाने से स्किन को मिलेंगे कौन से फायदे?

  • गहराई से मॉइस्चराइजेशन: नारियल तेल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है। रात को सोने से पहले यह तेल लगाने से यह रातभर स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और रूखेपन को दूर करता है।

  • नेचुरल निखार: नारियल तेल मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है। रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। इससे स्किन पर शानदार ग्लो आ जाता है।

  • मुंहासों से बचाव: नारियल तेल में लॉरिक एसिड जैसे एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, मुंहासे पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने और त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। यह झुर्रियों और सूखेपन को कम कर सकता है।

  • डार्क स्पॉट के लिए: रात को सोने से पहले फेस को अच्छी तरह धो लें और फिर तेल को हथेली पर लगा कर दाग-धब्बों पर मलें। इसके बाद चेहरे पर मालिश करें और रात भर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने पर डार्क स्पॉट दूर हो जाएंगे और त्वचा में कसाव आने लगे हैं। 

रोजाना रात को इस तरह नारियल के तेल से मालिश करने से इसका असर कुछ ही दिन में दिखने लगेगा क्योंकि त्वचा मे खून का संचार बेहतर तरीके से होने लगता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल