1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव? जानें किन लोगों के लिए Niacinamide है बेस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया

ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव? जानें किन लोगों के लिए Niacinamide है बेस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 18, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 12:41 pm IST

नियासिनामाइड स्किन केयर का एक पॉपुलर इंग्रीडिएंट है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है और किस स्किन टाइप पर यह ज़्यादा असरदार है, बता रही हैं एक्सपर्ट ।

नियासिनामाइड के फायदे- India TV Hindi
नियासिनामाइड के फायदे Image Source : UNSPLASH

स्किन केयर में नियासिनामाइड एक पॉपुलर इंग्रीडिएंट है। यह विटामिन बी3 का एक रूप है जो स्किन को हेल्दी बनाने और त्वचा की कई समस्याओं को मैनेज करने में मदद कर सकता है। खासकर, ऑयली स्किन वालों के लिए नियासिनामाइड बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, नियासिनामाइड का इस्तेमाल हर किसी की स्किन के लिए एक जैसा असरदार नहीं होता। इसे सही इंग्रीडिएंट्स के साथ और सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। एमडी-डर्मेटोलॉजी डॉक्टर आंचल पंथ बता रही हैं कि किन लोगों को नियासिनामाइड सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए और किन लोगों को इससे बचना चाहिए साथ ही इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का सही तरीका क्या है?

नियासिनामाइड कौन इस्तेमाल कर सकता है?

 

  • एक्ने प्रोन स्किन: अगर आपकी स्किन पर मुहासें हैं तो नियासिनमाइड का इस्तेमाल जरूर करें। दरअसल, यह मुहासें वाली स्किन, खुले पोर्स, मुँहासों के काले निशान और बेजान स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा में सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है और दाग धब्बों को हल्का करता है। आप इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करें। सुबह स्किन को क्लेंज करने के बाद सबसे पहले विटामिन सी लगाएं उसके बाद आप नियासिनमाइड सीरम का इस्तेमाल करें। इसके बाद मॉइस्चराइज़र और फिर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

  • ऑयली स्किन: ऑयली स्किन के लिए नियासिनमाइड बेहद असरदार माना जाता है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा सीबम को कंट्रोल करता है जिससे स्किन चिपचिपी नहीं होती हो। इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें। पहले आप सुखी त्वचा पर रेटिनॉल लगाएं उसके बाद नियासिनमाइड का इस्तेमाल करें फिर मॉइस्चराइज़ से सील करें।

  • ड्राई स्किन: अगर, आपकी स्किन ड्राई है तो रात में सबसे पहले नियासिनमाइड का इस्तेमाल करें। उसके बाद आप, रेटिनॉल लगाएं। यह एक सुरक्षित इंग्रीडिएंट है। लेकिन, अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई और इरिटेटेड है, तब इसका इस्तेमाल न करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप इसे पहली बार नियासिनामाइड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो 5% नियासिनामाइड से शुरू करें क्योंकि ज़्यादा कंसंट्रेशन से स्किन में जलन हो सकती है। आप इसे सुबह या शाम, या दिन में दो बार लगाएं। हल्की गीली स्किन पर लगाने से यह ज़्यादा असरदार होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल