1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नए बालों को उगाने में प्याज का रस है बेहद फायदेमंद, जानें इस्तेमाल के तीन बेहतरीन तरीके

नए बालों को उगाने में प्याज का रस है बेहद फायदेमंद, जानें इस्तेमाल के तीन बेहतरीन तरीके

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 23, 2025 11:17 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 11:17 pm IST

अगर आपका हेयर फॉल तेजी से हो रहा है तो अपने हेयर केयर रूटीन में प्याज के रस का इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं किन तरीकों से करें इस्तेमाल?

बालों के लिए प्याज का रस- India TV Hindi
बालों के लिए प्याज का रस Image Source : FREEPIK

स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों के बाल तेजी से झड़ने लगे हैं। ऐसे में लोग नए बाल उगाने के लिए कई प्रकार के उपायों को खोजते रहते हैं। प्याज का रस नए बालों को उगाने में मदद कर सकता है। प्याज का रस अपनी सल्फर सामग्री, एंटीऑक्सीडेंट गुणों और सूजन-रोधी गुणों के कारण कुछ प्रकार के बालों के झड़ने की समस्या में बालों के पुनः विकास को बढ़ाता है। ये रस बालों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और नए बालों के विकास में मदद करते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी नए बालों के विकास में प्याज का रस कई प्रकार से काम कर सकता है। कैसे,आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

बालों के लिए इन तीन तरीकों से करें प्याज का इस्तेमाल:

  • मेथी और प्याज का रस: मेथी और प्याज का रस, दोनों मिल कर बालों की ग्रोथ बढ़ाने और इन्हें अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दरअसल, मेथी जहां मल्टीन्यूट्रिएंट्स से भरपूर है वहीं, प्याज का रस बालों की जड़ों को एक्टिवेट करने में मददगार है। इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। तो, मेथी पीस लें और प्याज के रस में इस मिला कर अपने स्कैल्प पर लगाएं। 

  • अलसी और प्याज का रस: अलसी और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। आपको बस करना ये है कि अलसी के बीजों को पीस कर इसमें प्याज का रस मिलाना है। फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से बाल शैंपू कर लें। 

  • करी पत्ता और प्याज का रस: करी पत्ता और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। ये दोनों एक्टिवेटर की तरह काम करने के साथ, बालों को पोषण देते हैं जिससे बाल अंदर से मजबूत और हेल्दी रहते हैं। साथ ही ये दोनों मिल कर बालों को काला करने में भी मदद करते हैं। तो, करी पत्ता पीस लें और फिर इसमें प्याज का रस मिला लें। अब इसे अपने बालों में लगाएं। 40 मिनट छोड़ दें और फिर अपने बालों को शैंपू कर लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल