1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बारिश में भीगने के बाद बाल धोना जरूरी है? जानें बरसात में कैसे रखें बालों का ख्याल

बारिश में भीगने के बाद बाल धोना जरूरी है? जानें बरसात में कैसे रखें बालों का ख्याल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 21, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 04:00 pm IST

बारिश के मौसम में बालों का झड़ना बढ़ जाता है। ऐसे में इन टिप्स की मदद आप इस मौसम में भी अपने बालों की सही देखभाल कर सकते हैं।

hair_care_in_rainy_season- India TV Hindi
hair_care_in_rainy_season Image Source : SOCIAL

बरसात का मौसम आ गया है और सावन लगभग आने को है। इस मौसम में आमतौर पर हर जगह बारिश होती है। ऐसे में कई बार बारिश में भीगने के बाद दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या बरसात का पानी बालों के लिए नुकसानदेह है। क्या बारिश में भीगने के बाद बाल धोना चाहिए। तो, सबसे पहले हमें जनाना है कि बारिश का पानी हमारे स्कैल्प और बालों के लिए कैसा है। इसके बाद हम सोचेंगे कि इसके क्या नुकसान हो सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ कैसे रखें।

बालों के लिए कितना नुकसानदेह है बारिश का पानी? 

बारिश का पानी आपके बालों की संरचना को कमजोर कर सकता है और इसे रूखा और पतला बना सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये स्कैल्प के पीएच को खराब करता है और फिर जड़ों को कमजोर बनाता है।  इसके अलावा कई बार ये एसिडिक रेन भी हो सकता है और इसमें प्रदूषण के कण शामिल हो सकते हैं। ऐसे में ये बारिश का पानी बालों की रंगत खराब करने के साथ, जड़ों का नुकसान कर सकता है और हेयर फॉल का कारण बन सकता है।

hair_care_tips
Image Source : SOCIALhair_care_tips

इस बीमारी में पानी की पाइप की तरह फूलकर सूज जाती है आंत, शरीर में दिखते हैं ये गंभीर लक्षण

बारिश में भीगने के बाद बाल धोना चाहिए कि नहीं-Should I wash my hair after rain in hindi 

इन तमाम कारणों को देखते हुए बारिश में भीगने के बाद आपको अपने बालों को जरूर धोना चाहिए। बस ध्यान रखें कि एक सौम्य शैम्पू चुनें। तो, जैसे ही आप बारिश में भीगने के बाद घर लौटें अपने बाल जरूर वॉश करें।

नाश्ते में सत्तू कैसे खाएं? जानें 3 तरीके जो हैं टेस्टी और सेहत अनुसार हेल्दी भी

 

बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ कैसे रखें- How to keep your hair healthy in rainy season hindi

पहले तो, हर बार जब आप बारिश में बाहर निकलते हैं तो अपना सिर ढंकना याद रखें। कोशिश करें कि अपने साथ हमेंशा एक छाता रखें और बरसात में भीगने से बचें। दूसरा, कोशिश करें कि आप अपने बालों में हर 2 दिन बाद ऑयलिंग करें और तीन दिन बाद शैंपू करें। इससे साथ ही डैंड्रफ से बचने के लिए दही में मिलाकर नींबू का रस हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं। इस प्रकार से आप अपने बालों को हेल्दी रख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल