1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेदाग ग्लोइंग स्किन सप्ताह में एक बार लगाएं ये फेस पैक, कुछ ही दिनों में पाएं गुलाबी निखार

बेदाग ग्लोइंग स्किन सप्ताह में एक बार लगाएं ये फेस पैक, कुछ ही दिनों में पाएं गुलाबी निखार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2021 12:01 pm IST,  Updated : Dec 07, 2021 07:03 am IST

अगर आपके पास इतना समय नहीं हैं कि खुद को ठीक ढंग से ख्याल रख पाएं तो सप्ताह में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bright and glowing skin with oats and orange juice know how to use- India TV Hindi
Bright and glowing skin with oats and orange juice know how to use Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • संतरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है
  • संतरा और ओट्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
  • ये फेस पैक स्किन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है

खराब लाइफस्टाइल और खानपान का असर सेहत के साथ-साथ सीधे तौर पर चेहरे पर भी असर पड़ता है। उम्र से पहले ही आपकी स्किन बेजान सी नजर आने लगती हैं, जिसके चलते आप कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि आपको नैचुरल निखार मिले। ऐसे में आप चाहे तो कुछ मौसमी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सर्दियों के मौसम में संतरा खूब बिकने लगता है। आप चाहे तो इसके जूस का इस्तेमाल करके बेहतरीन निखार पा सकते हैं। संतरा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जानिए बेदाग ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे करें संतरे का इस्तेमाल।

Skin Care Tips : स्किन एलर्जी की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, जल्द मिलेगा छुटकारा

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  1. एक चम्मच ओट्स का आटा
  2. 2 चम्मच संतरा का जूस

bright and glowing skin with oats and orange juice know how to use
Image Source : FREEPIK.COMbright and glowing skin with oats and orange juice know how to use

ऐसे करें फेस पैक का यूज

एक बाउल में दोनों चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स करके करके स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे साफ चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।       

बेजान रूखी त्वचा के लिए करें कॉफी के इस फेस पैक का इस्तेमाल, सर्दियों में पाएं जवां स्किन          

कैसे काम करेगा ये फेस पैक?

ओट्स

ओट्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के कील-मुहांसे हटाने में मदद करने के साथ स्किन को जवां बनाते हैं। 

संतरे का जूस
संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व त्वचा को निखारने में मदद करता हैं। इसके साथ ही यह ब्लैक हैड्स, कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाकर स्किन में ग्लो लाने में मदद करते हैं।  

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे किसी पेशेवर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल