1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर सफेद कील-मुहांसे की भरमार से हैं परेशान, जानें क्या है इसका घरेलू इलाज़

चेहरे पर सफेद कील-मुहांसे की भरमार से हैं परेशान, जानें क्या है इसका घरेलू इलाज़

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 12, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 02:46 pm IST

कई बार ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से माथे, नाक, गाल, आंखों के नीच सफ़ेद कील मुहांसे आने लगते हैं। इस तरह के सफेद दाने आपको किसी भी उम्र में हो सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

how to cure acne naturally - India TV Hindi
how to cure acne naturally Image Source : SOCIAL

अपनी सेहत के साथ-साथ स्किन का ख्याल रहना भी बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपको स्किन संबंधी कई समस्या दे देता है। दरअसल, इन दिनों खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण सेहत के साथ स्किन पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। सस्ते ब्यूटी प्रोडक्ट्स, रोज़ाना मेकअप करना इन वजहों से भी स्किन डैमज होता है। कई बार ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से माथे, नाक, गाल, आंखों के नीच सफ़ेद कील-मुहांसे आने लगते हैं। इन कील-मुहांसे की वजह से चेहरा भद्दा दिखने लगता है और लोग अपना चेहरा छिपाते फिरते हैं। अगर आप भी सप्रेशनी से जूझ रहे हैं तो इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

स्ट्रेट हेयर के लिए क्या आप भी सलॉन में करते हैं हज़ारों खर्च? चावल के मास्क से तुरंत मिलेगा सिल्की बाल; ऐसे करें इस्तेमाल

  1. एलोवेरा है फ़ायदेमंद: एलोवेरा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण आपकी स्किन की बेहतरीन देखभाल करते हैं। स्किन संबंधी हर समस्या से निजात दिलाने में एलोवेरा बेहद असरदार है। इन कील-मुहांसे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने के समय एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा से आपके स्किन को ठंडक मिलेगी और जलन से भी छुटकारा मिलेगा।
  2. चंदन है असरदार: चंदन के तेल के अंदर सेसक्विटरपीन अल्कोहल पाया जाता है जो आपके डल स्किन पर चमक लाने के साथ स्किन के सेल्स को ऑक्सीजन देता है। इसे चेहरे पर लगाकर नैचुरल तरीके से सुखने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इस पेस्ट के इस्तेमाल से ऑइली स्किन से भी छुटकारा मिलेगा। 
  3. शहद भी है कारगर: चेहरे पर पड़े सफेद कील-मुहांसे को हटाने में शहद बेहद कारगर है। यह पोर्स को खोलने के साथ-साथ ऑइली लम्पस को हातें में मदद करता है। शहद को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाए। थोड़ी देर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद करीब 1 घंटे बाद चेहरे को धो लें। 

मसूर की दाल से मुरझाए चेहरे पर मिलेगा गजब का निखार, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल