1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैनिंग दूर करने के लिए इस तरह करें पपाया फेस पैक का इस्तेमाल, दाग-धब्बे से भी मिलेगा छुटकारा

टैनिंग दूर करने के लिए इस तरह करें पपाया फेस पैक का इस्तेमाल, दाग-धब्बे से भी मिलेगा छुटकारा

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 27, 2026 03:05 pm IST,  Updated : May 27, 2026 03:14 pm IST

चेहरे पर पपाया फेस पैक लगाना त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पपीते में पपैन नामक एक नेचुरल एंजाइम, विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। ऐसे में यहां जान लें टैनिंग टूर करने के लिए इसका कैसे इस्तेमाल करें।

पपाया फेस पैक का इस्तेमाल कैसे करें?- India TV Hindi
पपाया फेस पैक का इस्तेमाल कैसे करें? Image Source : INDIA TV

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और यूवी किरणों के कारण त्वचा का टैन होना एक आम समस्या है। टैनिंग की वजह से चेहरा डल, बेजान और असमान रंगत का दिखने लगता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के बजाय कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी किसी नेचुरल तरीके की तालाश में हैं तो पपीता आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। पपीते में 'पपेन' नामक एंजाइम और विटामिन-ए, सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करते हैं। यह न सिर्फ जिद्दी टैनिंग को हटाता है, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को भी हल्का करता है। चलिए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका। 

1. पपीता, शहद और नींबू का रस 

यह पैक त्वचा की रंगत को साफ करने और टैनिंग को तेजी से हटाने में मदद करता है। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं और शहद त्वचा को मॉइश्चराइज रखता है। फेस पैक तैयार करने के लिए पपीते के टुकड़ों को अच्छी तरह मैश करके स्मूथ पेस्ट बना लें। इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर एकसार कर लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

2. पपीता और टमाटर का रस 
टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पपीते के साथ मिलकर चेहरे के काले धब्बों, मुंहासों के निशान और पिगमेंटेशन को दूर करने में रामबाण की तरह काम करते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच पपीते का पल्प, 1 चम्मच ताजा टमाटर का रस लें और दोनों सामग्रियों को एक कटोरी में अच्छी तरह मिला लें। इसे कॉटन बॉल की मदद से या उंगलियों से पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट सूखने दें और फिर पानी से धो लें।

चेहरे पर पपाया फेस पैक लगाने के फायदे 

1. डेड स्किन हटाने में सहायक
पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह त्वचा की ऊपरी सतह पर जमी डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है, जिससे चेहरा एकदम साफ, चमकदार और फ्रेश नजर आने लगता है।

2. पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे करे कम
अगर आपके चेहरे पर धूप के कारण टैनिंग हो गई है, डार्क स्पॉट्स हैं या पिगमेंटेशन की समस्या है, तो पपीता इसे काफी हद तक ठीक कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन C और ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज त्वचा के रंग को निखारने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती हैं।

3. मुंहासों से छुटकारा
पपीते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पोर्स को गहराई से साफ करता है और सीबम को नियंत्रित करता है, जिससे चेहरे पर बार-बार मुंहासे या पिंपल्स निकलने की समस्या कम होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल