1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. क्या Vitamin E के कैप्सूल से बाल बढ़ते हैं? जानें बालों के लिए इसे इस्तेमाल करने के 3 तरीके

क्या Vitamin E के कैप्सूल से बाल बढ़ते हैं? जानें बालों के लिए इसे इस्तेमाल करने के 3 तरीके

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 27, 2023 09:24 am IST,  Updated : Apr 27, 2023 09:24 am IST

Vitamin E capsule for hair growth:विटामिन ई कैप्सूल, बालों के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें।

vit_e_for_hair- India TV Hindi
vit_e_for_hair Image Source : FREEPIK

Vitamin E capsule for hair growth: बालों के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि क्या ये बालों को बढ़ने में मदद करता है। दरअसल, विटामिन ई आपके बालों को पोषण देता है और इसे अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये आपके बालों की जड़ों को खोलता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है, दोमुंहे बालों को नरिश करता है और फिर बाल बढ़ाने में मदद करता है। तो, इन तमाम तर्कों से आप समझ सकते हैं कि विटामिन ई आपके बाल बढ़ाने में मदद कर सकता है।

बाल बढ़ाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें विटामिन ई-How to use vitamin e capsule for hair growth? 

1. विटामिन ई जेल बालों में लगाएं

बालों में विटामिन ई और एलोवेरा का जेल लगा सकते हैं आप। ये दो तरीके से काम करते हैं। पहले तो ये आपके बालों को नरिश करते हैं और दूसरा ये आपके बालों को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। तो, एलोवेरा जेल लें और फिर इसमें विटामिन ई मिला लें। अब इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ देर छोड़ दें और फिर बाल वॉश कर लें।

लू लगने पर रोगी को सबसे पहले दें ये 3 चीजें, तेजी से टेंपरेचर बैलेंस करने में हैं मददगार

2. विटामिन ई एग मास्क

विटामिन ई की दो गोलियां लें और इसे 1 अंडे में मिला कर फेंट लें। फिर इन दोनों को मिलाकर अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। लगभग आंधे घंटे इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों को वॉश कर लें। ये तरीका आपके बालों की रंगत बढ़ाने के साथ इन्हें बढ़ने में मदद करता है।

egg_mask
Image Source : FREEPIKegg_mask

सौंफ से लेकर गर्म दूध तक, ट्रिप्टोफैन से भरपूर ये 4 चीजें लौटा लाएंगी आपकी रातों की उड़ी नींद

3. बालों के लिए विटामिन ई ऑयल

नारियल तेल लें और इसमें विटामिन ई मिला लें।अब इस तेल को अपने बालों की जड़ों में लगाएं। थोड़ी देर मसाज करते रहें और इसे पूरे बालों में फैलने दें। फिर लगभग 1 से 2 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर वॉश कर लें। लगातार ऐसा करना आपके बालों को बड़ा करने में मदद कर सकता है। तो, इस तरह बालों में विटामिन ई लगाएं और अपने बालों को बढ़ने दें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल