रात में सोने से पहले चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने से त्वचा को गहराई से मॉइस्चर मिल सकता है। यह स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाती है, जिससे त्वचा की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और ड्रायनेस की समस्या कम हो सकती है। खासतौर पर बदलते मौसम, तेज धूप या ठंडी हवा की वजह से रूखी और फटी त्वचा वाले लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद मानी जाती है। चलिए जानते हैं पेट्रोलियम जेली लगाने से क्या फायदे मिल सकते हैं और किन लोगों को इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
कौन से फायदे मिलते हैं?
-
नमी को बनाए रखता है: पेट्रोलियम जेली स्किन में नमी को लॉक करने में मदद करती है, जिससे त्वचा लंबे समय तक मुलायम और हाइड्रेटेड बनी रह सकती है।
-
ड्राय और फटी त्वचा से राहत: अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय रहती है या हर मौसम में फटने लगती है तो इसे रात में लगाने से त्वचा को आराम मिल सकता है।
-
स्किन बैरियर को ठीक करता है: पेट्रोलियम जेली त्वचा के अंदर नमी को रोककर रखती है, जिससे त्वचा नम बनी रहती है और वह तेज़ी से ठीक हो पाती है। यह त्वचा की सुरक्षा परत (स्किन बैरियर) को धीरे-धीरे खुद-ब-खुद ठीक होने का मौका देता है।
-
फटे होंठों और पलकों के लिए बेस्ट: वैसलीन जेली सूखे होंठ और आंखों की संवेदनशील त्वचा को यह तुरंत राहत देती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
रात को सोने से पहले अपने चेहरे को पानी से धोएं। उसके बाद हल्के हाथों से मॉइस्चराइज़र लगाएं। मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद आप अपनी स्किन पर पेट्रोलियम जेली की एकदम हल्की सी परत लगाएं।
अगर आपकी त्वचा ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो पेट्रोलियम जेली सीबम और बैक्टीरिया को भीतर ही फंसा सकती है, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं तो ऐसी स्थिति में इसका इस्तेमाल न करें। इसकी मोटी परत के कारण त्वचा काफी चिपचिपी और भारी महसूस होती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।