1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?

नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 28, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 09:02 pm IST

आयुर्वेद में नारियल तेल और फिटकरी के कॉम्बिनेशन को बहुत असरदार माना जाता है। आइए जानते हैं कि नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है।

नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है- India TV Hindi
नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

नारियल तेल और फिटकरी, दोनों ही घर में आसानी से मिलने वाली चीज़ें हैं। साथ ही, इन दोनों के कई अलग-अलग फायदे भी हैं। खासकर, त्वचा के लिए नारियल तेल और फिटकरी को बहुत अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में भी इस कॉम्बिनेशन को बहुत असरदार माना गया है। नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर त्वचा पर लगाने के कुछ बहुत ही कमाल के फायदे हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं

चेहरे पर नारियल तेल और फिटकरी लगाने से क्या होता है?

नारियल तेल में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करते हैं। इससे त्वचा ज़्यादा चमकदार और स्वस्थ दिखती है। इसके अलावा, इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाते हैं, धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में भी असरदार होते हैं।दूसरी ओर, फिटकरी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट है। यह त्वचा को कसती है और अतिरिक्त तेल को कंट्रोल में रखती है।

चेहरे पर नारियल तेल और फिटकरी लगाने के फायदे:

  • त्वचा में कसाव: फिटकरी त्वचा को टाइट करने और रोमछिद्रों को छोटा करने में मदद करती है, जिससे चेहरे पर असमय झुर्रियां कम होती हैं।

  • दाग-धब्बे और मुहांसे कम करना: फिटकरी के एंटीबैक्टीरियल गुण मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं, जबकि नारियल तेल दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

  • डेड स्किन साफ करना: यह मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जिससे डेड स्किन निकल जाती है और त्वचा निखरी हुई लगती है।

  • त्वचा को हाइड्रेटेड: चेहरे पर नारियल तेल और फिटकरी लगाने से स्किन को रूखा होने से बचाता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है।  नारियल तेल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो त्वचा में नमी लॉक करता है और रूखापन दूर करता है।

  • टैनिंग और रंगत सुधारना: यह कॉम्बिनेशन डेड स्किन को हटाकर टैनिंग कम करता है और त्वचा की रंगत को साफ कर सकता है

यह मिश्रण कैसे बनाएं?

इसके लिए, 100ml नारियल तेल लें और उसमें 1 चम्मच फिटकरी का पाउडर मिलाएं।दोनों चीज़ों को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि फिटकरी तेल में पूरी तरह घुल न जाए।इसके बाद, इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।

इस्तेमाल कैसे करें?

चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें और तैयार मिश्रण को हल्के हाथों से लगाएं।इसे त्वचा पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा धो लें। हर किसी की त्वचा का प्रकार अलग होता है। इसलिए, इस मिश्रण को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले, एक बार पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। अगर इसे करने के बाद आपको जलन या खुजली महसूस हो, तो इस उपाय को आज़माने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल