1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेसन में मिलाकर चेहर पर लगा लें ये चीजें, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

बेसन में मिलाकर चेहर पर लगा लें ये चीजें, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 12, 2024 06:28 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 06:28 pm IST

Besan Mix With These Things: बेसन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ये निर्भर करता है कि आप बेसन में कौन सी चीज मिलाकर लगा रहे हैं। रंगत में सुधार लाने या फिर दाग-धब्बे हटाने के लिए बेसन का ऐसे इस्तेमाल करें।

Besan Face Pack- India TV Hindi
बेसन फेसपैक Image Source : FREEPIK

खाने से लेकर स्किन केयर और बालों को हेल्दी बनाने के लिए बेसन का उपयोग किया जाता है। दादी-नानी के नुस्खों में बेसन का इस्तेमाल खूब किया जाता है। त्वचा के लिए बेसन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। चेहरे पर बेसन लगाने से दाग-धब्बों दूर हो जाते हैं। ये नेचुरल स्क्रब का काम करता है। वहीं एक्ने की समस्या को दूर करने, चेहरे पर आई टैनिंग को हटाने और निखार लाने के लिए भी बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना बेसन से चेहरा धोने से रंगत में भी सुधार आने लगता है। हालांकि आपको बेसन में मिलाने वाली चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। आप बेसन में क्या मिलाकर लगा रहे हैं फायदे उसी के हिसाब से मिलेंगे। जानिए बेसन में कौन कौन सी चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

  1. बेसन और दही- फेस को क्लीन करने और टैनिंग हटाने के लिए आप बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दही से स्किन को क्लीन और मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है। डेड स्किन हटाने का काम बेसन करता है। 2 चम्मच बेसन में 2-3 चम्मच दही मिक्स कर लें और लगा लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

  2. बेसन और गुलाबजल- चेहरे पर जलन हो रही है तो इसके लिए बेसन में गुलाबजल मिक्स करके लगाएं। गुलाबजल से स्किन हाइड्रेट रहती है और बेसन स्किन को क्लीन करता है। इससे आपकी त्वचा निखरी निखरी नजर आएगी।

  3. बेसन में संतरे का जूस- रंगत में निखार और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए बेसन और संतरे के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन को एक्सफोलिट करने के लिए सप्ताह में 1 बार बेसन और संतरे का रस मिलाकर जरूर लगाएं।

  4. बेसन में आलू का रस- आलू का रस नेचुरल ब्लीच का काम करता है। इसे बेसन में मिलाकर लगाने से रंग साफ होता है और चेहर से दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। स्किन की रेडनेस और टैनिंग को भी इससे कम किया जा सकता है। इसके लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करना है।

  5. बेसन और ग्रीन टी- डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए बेसन में ग्रीन टी मिलाकर लगा सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इससे स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। ग्रीन टी के पानी में 2 चम्मच बेसन मिक्स करके फेस पर लगाएं।

मुंहासों से परेशान हैं तो रोजाना पिएं ये 5 हेल्दी जूस, दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल