1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस ऑयल से पतले आइब्रो की ग्रोथ हो जाएगी घनी और काली, जानें इस्तेमाल का तरीका

इस ऑयल से पतले आइब्रो की ग्रोथ हो जाएगी घनी और काली, जानें इस्तेमाल का तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 17, 2024 08:58 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 01:07 am IST

लड़कियां मोटे और घने आईब्रोज़ के लिए कई तरीके आज़माती हैं लेकिन ये सब उपाय टेम्परेरी होता है। ऐसे में अगर आप भी घनी और काली आईब्रोज़ चाहती हैं तो आप ये घरलू नुस्खें आज़माएं। इससे कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रोज़ घनी हो जाएगी।

How to get thick eyebrows - India TV Hindi
How to get thick eyebrows Image Source : SOCIAL

घनी और काली आईब्रोज़ हर लड़की की चाहत होती है लेकिन अब हर लड़की की आईब्रोज़ तो घनी नहीं होती है ऐसे में वे अक्सर इस चीज़ की शिकायत करती हैं। दरअसल, पतले आईब्रोज़ के शेप दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं और चेहरा भी उतना निखार कर नहीं आता है। इसलिए लड़कियां मोटे और घने आईब्रोज़ के लिए कई तरीके आज़माती हैं जैसे- काजल से काला करना लेकिन ये सब उपाय टेम्परेरी होता है। ऐसे में अगर आप भी घनी और काली आईब्रोज़ चाहती हैं तो आप ये घरलू नुस्खें आज़माएं। इससे कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रोज़  घनी और काली हो जाएगी। 

आईब्रोज़ मास्क सामग्री

अखरोट, रोज़मेरी ऑयल, पेटोलियम जेली, विटामिन ई ऑयल, कैस्टर ऑयल

इन बेकार पड़ी चीज़ों को फेंकने की बजाय सजावट के लिए करें इस्तेमाल, बदल जाएगी घर की तस्वीर

आईब्रोज़ मास्क कैसे बनाएं?

आईब्रोज़ मास्क बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को एक मोमबत्ती के ऊपर रखकर उसे पूरी तरह जलाए। ज़ब वह जल जाए तो उसे एक एक बर्तन में लेकर एकदम बारीक बेलन से पीस दें। उसके बाद अब उसमे विटामिन ऑइल का ऑइल मिक्स करें और 8 से 10 ड्रॉप रोजमेरी एसेंशियल ऑयल और कैस्टर ऑयल मिलाएं (अगर आपके पास रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल नहीं है तो आप इसकी जगह इसके पौधे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके पौधे को पीसकर भी आप यह मास्क तैयार कर सकते हैं।रोज़मेरी का पौधा बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।) उसके बाद इस मिश्रण में ज़रा सा पेट्रोलियम जेली मिलाएं। इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक बंद डिब्बे में निकालकर रखें। आपका आइब्रोज़ मास्क तैयार है। इसे रोज रात को सोने से पहले अपनी आइब्रोज़ पर लगाएँ।

इस मास्क को लगाने से मिलेंगे ये फायदे  

  • इस मास्क को लगाने से आपके आईब्रोज़ की ग्रोथ बढ़ने लगेगी
  • इस मास्क को लगाने से आईब्रोज़ घना और काला होने लगेगा 
  • बेहतरीन रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल आपको नियमित रूप से करना होगा 

तलने से कुकिंग ऑयल में जम गई है गंदगी तो इस आसान ट्रिक से मिनटों में तेल होगा साफ़

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल