1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जानिए क्या है M -yoga एप जिसका पीएम मोदी ने किया है जिक्र, अलग अलग भाषाओं में सीखा जा सकेगा योग

जानिए क्या है M -yoga एप जिसका पीएम मोदी ने किया है जिक्र, अलग अलग भाषाओं में सीखा जा सकेगा योग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2021 09:45 am IST,  Updated : Jun 21, 2021 02:21 pm IST

योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है। जिसमें ये बताया गया है कि अब भारत द्वारा WHO के सहयोग से M-Yoga App लॉन्च किया जाएगा।

yoga day 2021 - India TV Hindi
पीएम मोदी  Image Source : TWITTER

आज भारत समेत पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव 2015 में  खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था। अगर आप भी भागदौड़ भरी जिन्दगी में फिट रहने के लिए योगा को प्राथमिकता देते हैं, तो आप इस खास मोबाइल एप के जरिए योग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास एप बारे में जिसका जिक्र पीएम ने अपने संबोधन में किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

भारत ने जब संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तब यह सोच थी कि इसका लाभ पूरी दुनिया को मिले। भारत अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर M-Yoga ऐप की शुरुआत करने जा रहा है। इस मोबाइल ऐप में योग के अलग-अलग आसन और अन्य जानकारियां मिल पाएंगी, जो अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध रहेंगी।

International Yoga Day 2021: सुबह-सुबह जरूर करें ये 5 प्राणायाम, सिर से लेकर पैर तक की बीमारियों का होगा इलाज

M योगा ऐप में क्या होगा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, एम योगा ऐप में योग को लेकर आसान प्रोटोकॉल समझाई जाएंगी।  ताकि अलग-अलग देशों में योग का प्रसार हो सके। इस ऐप में योग को लेकर वीडियोज जारी किए जाएंगे, जो अलग-अलग भाषा में होंगे।

यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और यूजर से कोई डेटा एकत्र नहीं करता है, और इसे 12-65 वर्ष की आयु के व्यक्ति दैनिक योग साथी के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

International Yoga Day 2021: खुद को सेहतमंद रखने के लिए करें ये 12 योगासन, हर बीमारी से रहेंगे कोसों दूर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल