सलाद में खीरा खाना लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। इन दिनों पानी से भरपूर, ताजा और रसीले खारे बिक रहे हैं। जो गर्मी से राहत दिलाने के लिए एकदम परफेक्ट फूड है। लेकिन ज्यादातर लोग खारी खाते वक्त गलती कर बैठते हैं। 90% लोग खारी को छिलका हटाकर खाते हैं। ये खीरा खाने का गलत तरीका है और इससे खीरा के पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। जी हां अगर आप भी इसी तरह खीरा खाते हैं तो आपको इसे बदल देना चाहिए।
इंस्टाग्राम डायटिशियन श्वेता जे पंचाल ने एक वीडियो शेयर कर खीरा खाने का सही तरीका बताया है, जिससे आप खारी खाने के भरपूर फायदे पा सकें।
खीरा खाते वक्त लोग करते हैं ये गलती?
फूड एक्सपर्ट की मानें तो खीरा छीलने के बजाय साबुत खाने पर सबसे अधिक पौष्टिक होता है। डाइटिशियन श्वेता ने बताया कि खीरे के छिलके में ही अधिकांश फाइबर, सिलिका, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जब आप खीरा को छीलते हैं, तो खारा में सिर्फ पानी बचता है और बाकी पोषक तत्व बहुत कम रह जाते हैं। छिलका उतारने से खीरे के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
खीरा को बिना छीले खाने के फायदे
खीरे के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, खासतौर से अघुलनशील फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है और रोजाना पेट साफ रखने और मल त्याग में मदद करता है। खारी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इसलिए छिलका उतारने के साथ ही आप इसके पोषक तत्वों का एक बड़ा हिस्सा भी हटा देते हैं।
खीरा को छीलकर क्यों खाना चाहिए?
खीरा को छीलकर तब खाने की सलाह दी जाती है जब आप उसे अच्छी तरह से धो नहीं पा रहे हों। अगर खीरा के ऊपर वैक्स की लेयर लगी हो तो छिलका हटाकर इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में बिकने वाले खीरों पर अक्सर शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए मोम की परत चढ़ाई जाती है। ऐसे खीरा को गर्म पानी और ब्रश की मदद से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। उसके बाद इन्हें छिलका सहित खा सकते हैं।

खीरा खाने का सही तरीका क्या है?
खीरा को बिना छीले ऐसे ही काटकर खाना चाहिए। कड़वापन हटाने के लिए खीरा को ऊपर की ओर से थोड़ा घिसकर निकाल देना चाहिए। अगर आप खीरा में चुटकी भर गुलाबी नमक मिलाकर खाते हैं तो इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरा में काला नमक या पिंक सॉल्ट डालकर खाने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।