1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये सुपर फूड्स

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये सुपर फूड्स

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 04, 2023 12:10 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 12:10 am IST

Winter: ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। सर्दियों में एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है, इसलिए ठंड में अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें। आइए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाना फायदेमंद है।

winter season- India TV Hindi
winter season Image Source : FREEPIK

दिल्ली-एनसीआर समेत अधित्तर राज्यों में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। ठंडी हवा ने लोगों को बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। शीत लहर के कहर से बचने के लिए लोग भरपूर गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं।  राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड से शरीर को बचाने के लिए हर जरूरी सावधानी बरतना चाहिए।

ठंड से बचने के लिए खाएं ये चीजें

1. खजूर- सर्दी के मौसम में खजूर खाना काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी,मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व शरीर को अंदर तक गर्म रखने में मदद करता है। इसके साथ ठंड में खजूर खाने से शरीर को ताकत भी मिलती है।

2. गुड़- ठंड में गुड़ का सेवन भी बहुत लाभकारी है। इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। गुड़ खाने से शरीर गर्म रहता है। सर्दी-जुकाम में भी गुड़ फायदेमंद होता है। 

3. अंडा- सर्दियों में अंडा खाना काफी अच्छा होता है। अंडा ने केवल हमारे शरीर को गर्म रखता है बल्कि प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अंडा जरूर खाएं।

4. गर्म ड्रिंक और पानी- सर्दी के दिन में हल्क गुनगुना पानी पीएं। इसके साथ ही मसाले वाली चाय और काढ़ा पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

ये भी पढ़ें-

Nepal Tourism: नेपाल टूरिज्म इंडस्ट्री को Boost करने में भारतीय नंबर वन, अमेरिका रहा दूसरे पायदान पर

मात्र इतने रुपए में करें रामेश्‍वरम-कन्‍याकुमारी सहित इन टूरिस्ट प्लेस की सैर, जानें क्‍या है पैकेज में खास

सफर पर निकलने से 1 घंटे पहले न पिएं चाय और कॉफी, Rujuta Diwekar से जानें हेल्दी जर्नी के खास टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल