1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात को पानी में भिगोकर ही इन चीजों का करें सेवन, वरना फायदे की जगह सेहत हो सकती है खराब

रात को पानी में भिगोकर ही इन चीजों का करें सेवन, वरना फायदे की जगह सेहत हो सकती है खराब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 13, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 13, 2025 06:30 am IST

पानी में कुछ चीजों को भिगोकर खाना, इसकी गर्मी को कम करने के साथ कुछ पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। साथ ही कई बार ऐसा करना पेट को कई समस्याओं से बचाता है और शरीर को फायदे पहुंचाता है।

रात को पानी में भिगोकर ही इन चीजों का करें सेवन, वरना - India TV Hindi
रात को पानी में भिगोकर ही इन चीजों का करें सेवन Image Source : SOCIAL

पानी में कुछ चीजों को भिगोकर खाना, इसकी गर्मी को कम करने के साथ कुछ पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। साथ ही कई बार ऐसा करना पेट को कई समस्याओं से बचाता है और शरीर को फायदे पहुंचाता है। इसलिए, आपको कुछ उन फूड्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिन्हें खाने से पहले आपको रातभर भिगोकर रखना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि हम ऐसा क्यों करें। इससे हम किन नुकसानों से बच सकते हैं और इनके फायदे क्या हैं।

खाने से पहले रातभर पानी में जरूर भिगोएं ये चीजें:

  • मोटे अनाजों को: दाल, बीन्स और मोटे अनाजों को खाने से पहले पानी में जरूर भिगोकर रखना चाहिए। दरअसल, ऐसा करना फाइटिक एसिड, जिसे फाइटेट भी कहा जाता है इसे कम करने में मदद करता है। फाइटिक एसिड को कभी-कभी पोषक तत्व विरोधी कहा जाता है क्योंकि यह कुछ प्रोटीन और खनिजों जैसे आयरन, जिंक और कैल्शियम से जुड़ा होता है। इन पोषक तत्वों से बंध कर यह हमारे शरीर में उनकी अवशोषित होने की क्षमता को कम कर देता है जिससे हमें इनका फायदा नहीं मिलता। 

  • मेथी के बीज: मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रखना इसका फाइबर बढ़ाता है और इसके गुणों को बढ़ाता है। साथ ही पानी में भीग जाने के बाद पेट के लिए इसे पचना आसान हो जाता है, साथ ही हमारा पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। 

  • पानी में भिगोकर खाएं अलसी और बादा: अलसी और बादाम आपको अगर इनमें से निकलने वाले टैनिन कंपाउंड से बचना है तो इन दोनों को भिगोकर खाएं। इसके अलावा इन दोनों को भिगोकर खाने से इसका फाइबर बढ़ता है और इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं। साथ ही इनका प्रोटीन पेट में गर्मी पैदा नहीं करता है

  • भिगोकर खाएं किशमिश : पानी में भिगोकर किशमिश का सेवन, शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही ऐसा करने से इसका फाइबर बढ़ जाता है जो कि कब्ज और बवासीर के मरीजों को आराम दिलाता है। तो, इन तमाम चीजों को भिगोकर खाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल