Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन सुपरफूड्स के सेवन से बालों का झड़ना होगा कम, बाल्डनेस से भी मिलेगी राहत

इन सुपरफूड्स के सेवन से बालों का झड़ना होगा कम, बाल्डनेस से भी मिलेगी राहत

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Jan 21, 2023 09:03 pm IST, Updated : Jan 21, 2023 09:03 pm IST

इन दिनों ज़्यादातर लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं। ऐसे में एक्सपर्ट की मानें तो बाल गिरने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें आपकी डाइट और लाइफस्टाइल के तौर-तरीके शामिल हो सकते हैं।

Superfoods for Hair Fall- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Superfoods for Hair Fall

आजकल के समय में लोग अनहेल्दी खानपान की वजह से समय से पहले कई बीमारियों का शिकार हो जा रहे हैं। दरअसल, खराब खानपान और डाइट न करने की वजह से हमारे सेहत पर गहरा असर पड़ता है। अनहेल्दी लाइफ स्टाइल का असर हमारे बालों पर दिखता है। आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाला झड़ने लगे हैं। जिससे लोगों को आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। तेजी से गिरते बालों की वजह से लोग तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए इन सुपरफूड का सेवन करें। इनके सेवन से आपके बाल जड़ से मजबूत होंगे और झड़ेंगे भी नहीं। 

गाजर का जूस

गाजर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपको फ्री रेडिकल्स के असर से बचाते हैं। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, डी, ई पाए जाते हैं। इन विटामिन और प्रोटीन की वजह से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। ये पोषक तत्व हमारे बालो को जड़ से मजबूत बनाते हैं। 

पालक का सेवन

हरी सब्जियां सिर्फ हमारी सेहत के लिए ही असरदार नहीं हैं, बल्कि ये हमारे बालों को भी जड़ से मजबूत बनाती हैं। बालों की ग्रोथ के लिए आयरन बेहद ज़रूरी है और पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में अपने बालों की चमक दुबारा पाने के लिए और घने, लंबे, मजबूत बालों के लिए सर्दियों के मौसम में आप पालक का सेवन ज़रूर करें। 

फ्लैक्स सीड्स का सेवन

फ्लैक सीड्स कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके सेवन से न सिर्फ वजहें कम होता है बल्कि ये बालों की बेहतरीन ग्रोथ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये दोनों ही पोषक तत्व बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए जरूरी होते हैं।

कब्ज, गैस ने कर रखा है जीना हराम, त्रिफला सहित इन नेचुरल रेमेडीज़ को आज़माएं, तुरंत मिलेगा आराम

खट्टे फलों का सेवन

खट्टे फल जैसे कीवी, संतरा, नींब और कीनू सिर्फ हमारा इम्यून सिस्टम ही मजबूत नहीं करते बल्कि हमारे बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए भी ये बेहद फायेदमंद हैं। दरअसल रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से भी हमारी इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है।  इसलिए जरूरी है कि विटामिन सी से भरपूर इन खट्टे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। 

एवोकॉडो का सेवन

एवोकॉडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डेली रूटीन में एक एवोकाडो का सेवन किया जाए तो यह शरीर विटामिन ई की अच्छी मात्रा पहुंच सकती है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ाने में बहुत अधिक मदद मिलेगी। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

शुगर कम करने का नायाब तरीका, बस आंवले को ऐसे करना होगा इस्तेमाल, फिर देखें कमाल

इन जादुई पत्तियों को उबालकर सुबह खाली पेट पीने से शुगर लेवल होगा कंट्रोल, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा असर

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने के फायदे कर देंगे हैरान, मोटापा, डायबिटीज सहित इन गंभीर बीमारियों से भी होगा बचाव

 

 

 

 

 

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement