1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पूरे 7 दिन खा लें ये नाश्ता, 1 महीने में इतने किलो वजन हो जाएगा कम, बिना पकाए ऐसे मिनटों में रेडी करें ब्रेकफास्ट

पूरे 7 दिन खा लें ये नाश्ता, 1 महीने में इतने किलो वजन हो जाएगा कम, बिना पकाए ऐसे मिनटों में रेडी करें ब्रेकफास्ट

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 12, 2025 07:35 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 07:35 am IST

Weight Loss Smoothies For Breakfast: वजन घटाने और डाइटिंग करने की शुरुआत नाश्ते से ही कर देनी चाहिए। ब्रेकफास्ट में फल, सब्जियों, सीड्स और ओट्स को मिक्स करके स्मूदी बनाएं। हम आपको पूरे हफ्ते के लिए अलग-अलग स्मूदी बनाने के ऑप्शन दे रहे हैं। महीनेभर पीने से आपके वजन में हैरान करने वाला बदलाव आएगा।

वजन घटाने वाला नाश्ता- India TV Hindi
वजन घटाने वाला नाश्ता Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए हेल्दी नाश्ता डाइट में शामिल करें। सुबह आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और हेल्दी फैट शामिल हों। हम आपको सोमवार से रविवार तक के लिए हेल्दी नाश्ते की लिस्ट बता रहे हैं। इस नाश्ते को एक महीने तक खाने से 3-4 किलो वजन आसानी से कम किया जा सकता है। नाश्ते के अलावा खाने में मल्टीग्रेन, पालक, बीन्स और गाजर खाएं। सब्जियों को सूप बनाकर पी सकते हैं। मीठे की क्रेविंग हो तो फल खाएं जैसे केला, स्ट्रॉबेरी, ग्रीक योगर्ट और इसके साथ थोड़े चिया सीड्स मिक्स कर लें। ज्यादा से ज्यादा सलाद और अंडे खाएं। आइये जानते हैं वजन घटाने वाला 7 दिन के लिए हेल्दी नाश्ता स्मूदी, जिसे पकाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

वजन घटाने के लिए नाश्ते में पीएं स्मूदी

सोमवार- 1 एवोकाडो और आम को मिक्स करके स्मूदी बना लें। आप चाहें तो इसमें 1-2 चम्मच चिया सीड्स या ओट्स भी मिक्स कर सकते हैं। इस स्मूदी से आपका पेट आसानी से भर जाएगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी। शरीर को तुरंत भरपूर एनर्जी मिलेगी।

मंगलवार- आधा नींबू, 1 सेब, 1/4 पाइनएप्पल को पीसकर स्मूदी बना लें। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होगा और मोटापा भी कम होगा। इस स्मूदी को पीने से शरीर एनर्जेटिक रहता है।

बुधवार- इस दिन आप 1 टमाटर, 1 सेब और 1 गाजर को मिलाकर पीस लें। इस स्मूदी को नाश्ते में लें और कुछ ही दिनों में वजन के साथ आपकी स्किन में भी बदलाव दिखने लगेगा। स्किन क्लीनिंग के लिए ये बेस्ट है।

बृहस्पतिवार- आपको 4 स्ट्रॉबेरी, 1 केला और कुछ ब्लू बेरीज लेनी हैं। सारी चीजों को मिलाकर स्मूदी तैयार कर लें। इससे शरीर को हाई एनर्जी मिलेगी और मोटापा भी कम होगा। आपको 1 महीने तक यही नाश्ता लेना है।

शुक्रवार- आज आप 1 केला, 1 कप चिया सीड्स भीगे हुए और 1 कप ओट्स को मिलाकर स्मूदी बना लें। इसे पीने से मसल्स गेन करने में मदद मिलेगी। इस स्मूदी से लंबे समय तक पेट फुल रहेगा और वजन घटाना आसान हो जाएगा।

शनिवार- इस दिन 1 गाजर, एक संतरा, एक सेब लें और मिक्स करके पीस लें। इस स्मूदी को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होगी। विटामिन सी की कमी पूरी होगी। जिससे वजन कम होने के साथ स्किन पर भी ग्लो आएगा।

रविवार- संडे के दिन एक एवोकाडो, एक केला और कुछ बादाम लें। इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लें और स्मूदी बना लें। इसे पीने से मूड कंट्रोल होगा और वजन भी कम होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल