1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन घरेलू उपायों की मदद से अपने घर से मक्खियों को भगाएं

इन घरेलू उपायों की मदद से अपने घर से मक्खियों को भगाएं

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 13, 2022 07:32 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 07:43 pm IST

बरसात के मौसम में मक्खियों का आतंक बढ़ जाता है और वो आपके घरों को निशाना बनाती हैं। जिस वजह से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

घर से मक्खियों को भगाएं- India TV Hindi
घर से मक्खियों को भगाएं Image Source : FREEPIK

घर में भिनभिनाती मक्खियों से हर कोई परेशान रहता है। उन्हें भगाने के लिए लोग अक्सर कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन मक्खियां है की आपको परेशान करने में लगी रहती हैं और अपना डेरा जमा रखा है। अगर आप भी कई तरह के केमिकल युक्त कीटनाशकों का इस्तेमाल कर के थक चुके हैं, तो अब आप उन्हें भगाने के लिए आप इन नेचुरल और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। 

दालचीनी: दालचीनी से मक्खियां आपके घर के आसपास फटकेंगी भी नहीं। उन्हें इसकी खुशबु ज़रा भी पसंद नहीं आती है, इसलिए अपने घर से उन्हें भागने के लिए आप अपने घर में दालचीनी का एक बड़ा टुकड़  रख दें। 

जूठे बर्तन ना रखें: गंदे और जूठे बर्तनों की तरफ मक्खियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। ऐसे में आप कभी भी सिंक में गंदे बर्तन ना छोड़ें।

विनेगर: विनेगर यानी सिरका घर से मक्खियां को भागने में बेहद ही असरदार है। इसके लिए एक कंटेनर में विनेगर लेकर उस पर अच्छी तरह से प्लास्टिक बांध दें। अब इस प्लास्टिक में छोटे-छोटे छेद कर दें। सिरके की खुशबू से मक्खियां उनकी तरफ आकर्षित होती हैं. लेकिन, जब वो कंटेनर के पास आएंगी तो प्लास्टिक में फंस जाएंगी।

तुलसी का पौधा: तुलसी का महत्व सिर्फ कथाओं में ही नहीं है, बल्कि यह जादुई पौधा मक्खियों को घर से भागने में बहुत कारगर है। घर में तुलसी का पौधा लगाये और मक्खियों को भगाएं। इसके अलावा आप टकसाल, लैवेंडर या गेंदे के पौधे भी लगा सकते हैं।

पुदीना या लैवेंडर का पौधा: मक्खियों में करोड़ों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इसलिए उन्हें घर भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीना या फिर लैवेंडर का पौधा लगा सकते हैं। यह पौधे नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करते हैं। आप इन पौधों को उस जगह रखिये जहां से मक्खियां घर के अंदर आती हैं।

Disclaimer: डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़िए -

Sawan 2022 : सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, इस दौरान बिल्कुल न करें ये काम, शिवजी हो सकते हैं नाराज

Vastu Shastra : घर की इन जगहों पर आइना लगाने से दूर होता है वास्तु दोष, बस रखें इन बातों का ख्याल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल