1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Global Hand washing Day: दिखावे पर न जाएं, हाथ धोने के समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Global Hand washing Day: दिखावे पर न जाएं, हाथ धोने के समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

 Published : Oct 15, 2022 07:31 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 07:31 pm IST

Global Hand washing Day: हैंड वॉशिंग डे प्रतिवर्ष दुनियाभर में 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। जो कि हाथों को नियमित धोने के महत्व को बताता है। इस दिवस को मनाने के पीछे भी कई कारण हैं। वर्ष 2008 में इस दिन को पहली बार ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप की तरफ से स्वीडन में मनाया गया था।

Global Hand washing Day- India TV Hindi
Global Hand washing Day Image Source : SOURCED

Highlights

  • हैंड वॉशिंग डे प्रतिवर्ष दुनियाभर में 15 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2008 में इस दिन को पहली बार मनाया गया था।

Global Hand washing Day: दिन में हम कई तरीके के काम करते हैं, जिससे धूल- धक्कड़, जर्म्स, वायरस, बैक्टीरिया इत्यादि के कांटेक्ट में आते रहते हैं। इस बात को गलत नहीं ठहराया जा सकता है कि हम अपने हाथों के जरिए ही कई बीमारियों के चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इसलिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले हाथ धोना बहुत आवश्यक है। जैसे खाना बनाने और खाने से पहले हाथों को जरूर धो लेना चाहिए। कोरोना महामारी का इतने बड़े स्तर पर फैलाव का एक महत्वपूर्ण कारण हाइजीन मेंटेन ना करना भी रहा है। 30 से 40 प्रतिशत बीमारियां दूषित हाथों के कारण होती हैं। हाथों की अच्छे से सफाई हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है और किसी भी बीमारी के फैलने के चांस को भी कम कर देता है। 

World White Cane Day 2022: इस विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट होगा ये खास दिन, आप भी जानिए सब

हाथ धोते समय कभी न करें ये गलतियां

ज्यादातर लोग हड़बड़ी के चक्कर में हाथों की सफाई ठीक से नहीं करते जिसका नतीजा होता है कि ऐसा करने से कीटाणु मरते नहीं हैं। ऐसे लोगों में हाथ की सफाई करने के बाद भी बीमारियां जल्दी होने की आशंका बरकरार रहती है। डायरिया, सांस में तकलीफ, फोड़े फुंसी दाने गले का इन्फेक्शन ब्लू टाइफाइड वायरल यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन निमोनिया जैसी कई गंभीर बीमारियां केवल गंदे हाथों के कारण ही फैलती हैं। इन सभी से बचने के लिए हमें सही तरीके से हाथों को धोना चाहिए। 

इन चीजों के बाद हाथों को जरूर धोएं

सिर्फ हाथ धोना ही काफी नहीं है बल्कि इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि हाथ ठीक से साफ हुए हैं या नहीं। हाथ धोने के बाद भी हम कुछ ऐसी गलतियां  करते हैं, जिससे हमारे हाथ दोबारा कीटाणु के संपर्क में आ जाते हैं। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर कुछ खास बातों को ध्यान में रखकर इसे अपनी आदत में लाने की कोशिश करें। ‌

Emoji History: ये है इमोजी का इतिहास, जानिए क्यों होता है इसका रंग पीला

  1. दिन में नियमित रूप से हाथ धोएं। 
  2. खाना बनाने और खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। 
  3. हाथ धोते समय यह ध्यान रखें कि हाथ अच्छे से धुले हैं या नहीं। 
  4. कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को मलकर साबुन से धोएं। 
  5. मरीज को छूने से पहले और छूने के बाद हाथ अवश्य धुलें। 
  6. हल्के गर्म पानी से हाथ धोने से सारे कीटाणु मर जाते हैं। 
  7. हाथ पोंछने के लिए पर्सनल तौलिए का इस्तेमाल करें। 
  8. कुत्ते, बिल्ली या किसी भी प्रकार के घरेलू पेट को छूने के बाद हाथ जरूर धोना चाहिए। 
  9. बाहर से आने के बाद हाथ धोने के बाद ही चीजों को छुएं। 
  10. ऑनलाइन डिलीवरी में आए सामान को छूने के बाद भी हाथों को अच्छे से धोना जरूरी।
  11. पब्लिक टॉइलट इस्तेमाल करने के बाद जरूर करें हैंडवॉश।
  12. गमलों की सफाई करने के बाद करें हाथों की सफाई। 
  13. घर की सफाई करने के बाद भी धोना चाहिए हाथ।

रात में मोबाइल फोन को सिर के पास रखकर सोना हो सकता है खतरनाक, लंबी है नुकसान की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल