1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बच्चे के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें? एडमिशन से पहले पेरेंट्स इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बच्चे के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें? एडमिशन से पहले पेरेंट्स इन बातों का जरूर रखें ध्यान

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 08, 2026 08:36 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 08:36 pm IST

प्ले स्कूल बच्चों के विकास की नींव रखने वाली पहली सीढ़ी है। यह आमतौर पर 2 से 4 साल के बच्चों के लिए होता है, जहां उन्हें किताबी पढ़ाई के बजाय खेल-कूद और गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाता है। लेकिन सवाल ये है कि बच्चे के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें। चलिए जानते हैं।

बच्चे के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें?- India TV Hindi
बच्चे के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें? Image Source : FREEPIK

बच्चे को पहली बार घर से बाहर स्कूल भेजना किसी भी माता-पिता के लिए एक भावुक और चुनौतीपूर्ण निर्णय होता है। ऐसे में एक सही प्ले स्कूल न केवल बच्चे के व्यव्हार बल्कि बेहतर भविष्य की नींव भी रखता है। ऐसे में सही प्ले स्कूल का चयन करना बेहद जरूरी है। प्ले स्कूल में बच्चों को बेसिक चीजें सिखाई जाती है, जहां से बच्चे आगे बढ़ते हैं। लेकिन हर पेरेंट्स के लिए सबसे जरूरी सवाल ये होता है कि बच्चों के लिए सही प्ले स्कूल कैसे चुनें। यहां हम कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने बच्चों के लिए बेस्ट प्ले स्कूल चुन सकते हैं। 

1. घर से दूरी 

बच्चे के लिए लंबा सफर थकाऊ हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि स्कूल आपके घर के 2-3 किलोमीटर के दायरे में हो। इससे इमरजेंसी की स्थिति में आप जल्दी पहुंच सकते हैं और बच्चा भी कम थकेगा।

2. सुरक्षा और स्वच्छता
छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए स्कूल का साफ-सुथरा होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ये भी देखना बेहद जरूरी है कि क्या स्कूल में कैमरे लगे हैं और क्या आपको उनका एक्सेस मिल सकता है? क्या फर्नीचर के कोने नुकीले हैं? क्या बिजली के सॉकेट बच्चों की पहुंच से दूर हैं? वॉशरूम और खेलने की जगह कितनी साफ है? 

3. शिक्षक और स्टाफ का व्यवहार 
प्ले स्कूल में पढ़ाई से ज्यादा 'देखभाल' की जरूरत होती है। ऐसे स्कूल को चुनें जहां 10 बच्चों पर 1 शिक्षक और 1 हेल्पर होना चाहिए। इसके साथ ही ये भी देखें कि टीचर बच्चों से कितनी नरमी और धैर्य से बात कर रहे हैं। क्या वे बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खेल रहे हैं?

4. सीखने का तरीका 
प्ले स्कूल में 'किताबों' का बोझ नहीं होना चाहिए। पूछें कि उनका करिकुलम कैसा है। क्या वे Play-way या Montessori पद्धति का पालन करते हैं? क्या वहां खिलौने, पेंटिंग, म्यूजिक और कहानियों के जरिए सिखाया जाता है? स्क्रीन टाइम कितना है?

5. इन्फ्रास्ट्रक्चर 
बच्चों को दौड़ने-भागने के लिए खुली जगह चाहिए। क्या स्कूल में पर्याप्त वेंटिलेशन और रोशनी है? क्या वहां आउटडोर प्ले एरिया सुरक्षित है?

6. फीडबैक और रिव्यूज 
सिर्फ स्कूल की बातों पर भरोसा न करें। स्कूल की छुट्टी के समय वहां मौजूद अन्य माता-पिता से बात करें। इंटरनेट पर स्कूल के रिव्यूज और रेटिंग्स देखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल