1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस काले आटे की रोटी तेजी से वजन घटाने में करती है मदद, मानसून में जरूर खानी चाहिए

इस काले आटे की रोटी तेजी से वजन घटाने में करती है मदद, मानसून में जरूर खानी चाहिए

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 31, 2024 03:09 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 03:09 pm IST

Black Grain Ragi Roti: मानसून में जब हमारा पाचन तंत्र स्लो हो जाता है तो डाइट में काले अन्न यानि रागी की रोटी शामिल करें। रागी ऐसा अनाज है जो हमारी पूरी सेहत के लिए अच्छा है, इसे खाने से तेजी से वजन भी कम होता है।

वजन घटाने के लिए रागी- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए रागी Image Source : FREEPIK

मौसम के साथ आपको डाइट में भी कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। बारिश के दिनों में हमारा पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए भारी चीजें, हाई प्रोटीन डाइट, ज्यादा तेल मसालेदार खाना मना होता है। मानसून में खुद को स्वस्थ रखने के लिए रागी के आटे की रोटी खाएं। रागी का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रागी खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा रागी में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। बारिश और ठंड के दिनों में रागी खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। रागी की रोटी खाने से वजन घटाने में भी आसानी होती है। जानिए रागी खाने के फायदे (Ragi ke Aate se Bani Roti Khane ke Fayde)।

रागी के आटे की रोटी के फायदे

  1. वजन घटाए- मोटापा कम करने के लिए रागी का आटा अच्छा माना जाता है। रागी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। फाइबर अधिक लेने से आप ओवरइटिंग से बचते हैं। ज्यादा भूख नहीं लगती और धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगता है।

  2. पाचन होगा मजबूत- बरसात में पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसकी बड़ी वजह पाचन तंत्र का गड़बड़ा जाना है। ऐसे में रागी की रोटी पाचन को बेहतर बनाने का काम करेगी। रागी में पाया जाने वाला फाइबर पेट को हेल्दी रखने और गट हेल्थ में सुधार लाने का काम करता है।

  3. हड्डियों में जान- रागी में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है। इससे बोन हेल्थ मजबूत होती है। बच्चों की डाइट में भी रागी जरूर शामिल करना चाहिए। इससे हड्डियों का सही विकास और मजबूती आती है। बारिश में होने वाले हड्डी और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसलिए रागी की रोटी जरूर खानी चाहिए।

  4. एनर्जी लाए- रागी खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। आप सुबह रागी से बना चीला, रोटी या परांठा खाते हैं तो इससे दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। रागी का आटा शरीर को चुस्त और फुर्तीला बनाता है। इसलिए डाइट में दिन में एक वक्त कम से कम रागी के आटे की रोटी जरूर खाएं।

  5. ब्लड शुगर कंट्रोल- डायबिटीज के मरीज को रागी के आटे से बनी रोटी जरूर खानी चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। रागी इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर डायबिटीज के मरीज को फायदा पहुंचाता है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल