1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करना चाहते हैं दांतों पर जमे पीलेपन की सफाई, तो इस्तेमाल करें किचन में रखी ये चीज

करना चाहते हैं दांतों पर जमे पीलेपन की सफाई, तो इस्तेमाल करें किचन में रखी ये चीज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 15, 2025 11:18 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 11:18 pm IST

दांतों पर जमी गंदगी और पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

दांतों की सफाई करने का तरीका- India TV Hindi
दांतों की सफाई करने का तरीका Image Source : FREEPIK

दांतों पर जमी गंदगी और पीलापन अक्सर लोगों की शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। पीले दांतों की वजह से लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। अगर आप दिन में दो बार ब्रश करते हैं, फिर भी आपके दांतों पर पीले रंग की परत दिखाई देती है, तो आप फिटकरी की मदद से दांतों पर जमे पीलेपन से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि फिटकरी को दांतों की सफाई के लिए कैसे यूज किया जा सकता है।

बनाएं फिटकरी का मंजन

फिटकरी का मंजन बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन को गर्म कर इसमें फिटकरी के टुकड़े डालकर इसे पिघलने देना है। इसके बाद जब फिटकरी हार्ड होकर दानेदार बन जाए, तब आपको इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना है। अब आपको पैन में 6 लौंग डालकर भून लेनी है। इसके बाद मिक्सर में फिटकरी के साथ भुनी हुई लौंग और दो स्पून बेकिंग सोडा डालकर सभी चीजों को पीस लीजिए।

जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

फिटकरी के इस मंजन को यूज करने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह से कुल्ला कर लीजिए। इसके बाद अपने ब्रश में थोड़ा सा फिटकरी का मंजन लगाइए और फिर हल्के हाथों से ब्रश कीजिए। दांतों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद आखिर में फिर से साफ पानी से कुल्ला कर लीजिए। हर रोज फिटकरी का मंजन इस्तेमाल कीजिए और महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

फिटकरी का मंजन यूज करने से आपके दांतों पर जमा पीले रंग की परत हट सकती है। सफेद और चमकदार दांतों के लिए आप फिटकरी के मंजन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फिटकरी के मंजन में पाए जाने वाले तत्व दांतों पर जमा गंदगी, प्लाक और बैक्टीरिया को जमा नहीं होने देते। कुल मिलाकर फिटकरी आपके दांतों के लिए और आपकी ओरल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल