क्या आप जानते हैं कि फिटकरी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके दांतों के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अगर आप अपने दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आपके दांतों में कीड़े लग सकते हैं जिसके कारण आपके दांतों में दर्द महसूस हो सकता है। इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए आपको भी फिटकरी का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इसी पैन में फिटकरी के एक छोटे टुकड़े को एड कर पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। आपको इस पानी को गुनगुना होने देना है। दांतों की सड़न से छुटकारा पाने के लिए आपको फिटकरी के इस पानी से कुल्ला करना है। फिटकरी के पानी से कुल्ला करके आपको बैड ब्रेथ की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
आपको फिटकरी, दालचीनी और काले नमक को अच्छी तरह से पीसकर एक पाउडर तैयार कर लेना है। आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस पाउडर को अपने मसूड़ों पर और अपने दांतों पर लगा लेना है। इस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल करके आपको दांतों में होने वाले दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
फिटकरी में पाए जाने वाले तत्व दांतों के दर्द को दूर करने के साथ-साथ मसूड़ों से खून आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। दांतों में सड़न, दांतों में कीड़े लगना, कैविटी की समस्या, दांतों का पीलापन, बैड ब्रेथ, इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप फिटकरी का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद