1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फेकें नहीं ज्यादा पके हुए फल, स्किन और बालों से लेकर खाने तक ऐसे करें इस्तेमाल

फेकें नहीं ज्यादा पके हुए फल, स्किन और बालों से लेकर खाने तक ऐसे करें इस्तेमाल

 Published : Mar 28, 2024 01:22 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 01:22 pm IST

ज्यादा पके हुए फलों को अक्सर हम लोग खाने से बचते हैं और रखे-रखे ये खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में हम इन फलों का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

how to use overripe fruit- India TV Hindi
how to use overripe fruit Image Source : SOCIAL

केला, संतरा, सेब हो या फिर चीकू हो। ज्यादा पक जाने पर आप इसमें से किसी भी चीज को लोग खाने से बचते हैं। दरअसल, इन फलों के ज्यादा पक जाने से इनका स्वाद तो खराब हो ही जाता है बल्कि, कई बार इसमें कुछ चीजों का कंसंट्रेशन भी बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति में आप इन फलों को खाने की जगह दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कई प्रकार के स्क्रब बना सकते हैं, पैक बना सकते हैं और तमाम प्रकार से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं स्किन और बालों से लेकर खाने तक कैसे करें ज्यादा पके फलों का इस्तेमाल।

ज्यादा पके हुए फलों का इस्तेमाल कैसे करें?

1. बॉडी स्क्रब बनाएं

ज्यादा पके हुए फलों से आप बॉडी स्क्रब बना सकते हैं। इन फलों से स्क्रब बनाने के लिए इन्हें हल्का सा मैश करें और थोड़ा सा कॉफी पाउडर या फिर चंदन मिला लें। इसके अलावा आप इसमें चावल का आटा भी मिला सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको इसके छिलके का भी इस्तेमाल करना है। खासकर कि केले और संतरे के छिलकों को फेकें नहीं और इनका भी इस्तेमाल करें।

2. बालों के लिए हेयर मास्क बनाएं

बालों के लिए आप ज्यादा पके हुए फलों से हेयर मास्क भी बना सकते हैं। जैसा केले से आप हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए केले को मैश कर लें और इसमें थोड़ा सा दही मिला लें। फिर इन दोनों को मिलाकर अपने बालों पर लगा लें और जोकि इसके टैक्सचर को बेहतर बनाता है और बालों की बनावट को सही करता है। साथ ही आप संतरा और एवोकाडो के साथ भी आप ये कर सकते हैं।

overripe fruit beauty benefits
Image Source : SOCIALoverripe fruit beauty benefits

3. फेस पैक बनाएं

फलों से फेस पैक बनाना बेहद आम बात है। जैसे अगर सेब ज्यादा पक जाए या पपीता ज्यादा पक जाए तो आप इससे फेस पैक बना सकते हैं। ये दोनों ही चीजें स्किन के टैक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और इनकी बनावट को सही करते हैं। साथ ही ऑयली स्किन वाले या एक्ने वाली स्किन के लोग चेहरे पर संतरे का भी मास्क लगा सकते हैं।

4. स्मूदी और सूप बना लें

इन सबके अलावा आप ज्यादा पके हुए फलों से स्मूदी और सूप भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है। आप दूध के साथ इसे बना सकते हैं तो इसका जूस निकालकर और इसमें नमक, पुदीना और तमाम हर्ब्स मिलाकर इसे स्मूदी के रूप में तैयार कर सकते हैं। ऐसा करने से इन चीजों का टेस्ट भी बढ़ जाएगा और ज्यादा पके हुए फलों को आपको फेकेना भी नहीं पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल