1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ऑमलेट बनाते समय पैन पर चिपक जाता है तो आजमाएं ये टिप्स बनेंगे एकदम फ्लफी

ऑमलेट बनाते समय पैन पर चिपक जाता है तो आजमाएं ये टिप्स बनेंगे एकदम फ्लफी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 14, 2026 02:53 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 02:53 pm IST

How To Prevent Egg From Sticking: अगर ऑमलेट बनाते समय वह पैन से चिपक जाता है तो वह पैन से चिपके न साथ ही स्पॉन्जी और मुलायम बनें इसलिए इन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें

अंडे को चिपकने से कैसे रोकें?- India TV Hindi
अंडे को चिपकने से कैसे रोकें? Image Source : YOUTUBE - @FALLOW

अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए लोग सुबह के समय बॉइल किया हुआ अंडा या ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। अब, अंडा तो आसानी से उबल जाता है लेकिन ऑमलेट बनाते हुए कई बार वह पैन से चिपक जाता है और उसके कई टुकड़े हो जाते हैं। हद तो तब हो जाती है जब नॉन स्टिक पैन पर भी ऑमलेट चिपक जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के इन टिप्स को फॉलो करें। पंकज भदौरिया बता रही हैं कि कैसे आप ऑमलेट को पैन पर चिपकने से आसानी से बचा सकते हैं। तो चलिए नोट कर लीजिए टिप्स और ट्रिक्स।

ऑमलेट को चिपकने से बचाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो:

  • स्लो करें आंच: ऑमलेट को चिपकने से बचाने के लिए, गैस की तापमान का सही होना बेहद ज़रूरी है। तेज आंच पर ऑमलेट तुरंत चिपक सकता है इसलिए अंडे को फेंटने के बाद जब उसे पैन पर डालें तो आंच स्लो कर लें। धीमी आंच पर ऑमलेट बिना जले अंदर से अच्छी तरह से पकता है और वह चिपकता नहीं है।

  • पैन पर हल्का नमक छिड़कें: इसके अलावा ऑमलेट बनाने से पहले आप पैन पर हल्का सा नमक छिड़कें। नमक अंडो को पैन में चिपकने से बचाता है। आप देखेंगे इस ट्रिक से ऑमलेट एकदम आसानी से पैन से निकल जाएगा साथ ही यह फ्लफी और मुलायम बनता है।

  • ऑमलेट को ढक दें: ऑमलेट को चिपकने से बचाने के लिए, आप एक और ट्रिक आज़मा सकते हैं। अंडे को फेटकर पैन पर डालें और फिर गैस की आंच स्लो कर उसे ढक दें। धीमी आंच पर अंडे को ढककर पकाने से भाप बनती है, जिससे ऑमलेट अच्छे से फूलता है। इस वजह से ये पैन पर चिपकता नहीं है और स्पंजी बनता है बिना चिपके पैन से आसानी से अलग हो जाता है।

  • अच्छी तरह से फेंटें: अगर ऑमलेट फ्लफी नहीं बन रहा है तो हो सकता है कि आप उसे अच्छी तरह से फेंटते नहीं हों। अंडे को फ्लफी और मोटा बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को अच्छी तरह से फेंटें इससे उसके अंदर की हवा आसानी से निकल जाती है और इसमें मौजूद जर्दी और सफ़ेद हिस्सा एक जैसे हो जाते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल