1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पेट की झूलती चर्बी से पाना है छुटकारा तो रात में सोने से पहले इस ड्रिंक का करें सेवन, कुछ ही दिनों में मिलेगा टोंड फिगर

पेट की झूलती चर्बी से पाना है छुटकारा तो रात में सोने से पहले इस ड्रिंक का करें सेवन, कुछ ही दिनों में मिलेगा टोंड फिगर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 29, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 10:52 pm IST

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन और पेट के पास लटकती चर्बी से परेशान हैं तो अपनी डाइट में इन मसालों से बने ड्रिंक का सेवन शुरू करें।

वजन घटाने वाले पेय- India TV Hindi
वजन घटाने वाले पेय Image Source : FREEPIK

मोटापा देश दुनिया में एक महामारी की तरह फ़ैल रहा है। सेंडेटरी लाइफ स्टाइल, एक्सरसाइज़ नहीं करना और खराब खान पान की वजह वजह से इन दिनों मोटापे की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मोटापा से लोग हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसे कई गंभीर बीमारियों के चपेट में तेजी से आने लगते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर सावधान हो जाएं। अगर आप अपने पेट के पास जमी चर्बी को कम करना चाहते हैं तो अच्छी डाइट और एक्सरसाइज़ के साथ डाइट में इस जीरा, अजवाइन और दालचीनी का देसी ड्रिंक भी शामिल करें। चलिए आपको बताते हैं वजन कम करने में जीरा, दालचीनी और अजवाइन कैसे कारगर हैं?

वजन घटाने में दालचीनी, अजवाइन और जीरा है कारगर:

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर जीरा में मौजूद थाइमोल नामक कम्पाउंड एंजाइम की वजह से पाचन बेहतर होता है और पेट फूलने से बचाता है। वहीं अजवाइन मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ाता है। दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके वज़न घटाने में सहायक है, जिससे भूख कम लगती है। इसमें थर्मोजेनिक प्रभाव भी होते हैं, जो मेटाबॉलिज़्म को भी बढ़ाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट अजवायन के पानी का सेवन करते हैं तो इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी।

कैसे बनाएं ये देसी ड्रिंक?

एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा, आधा अजवाइन और एक दालचीनी का टुकड़ा डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। अब पानी को छान कर रोज़ाना रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद खाली पेट पिएं। इस ड्रिंक को पीने से पेट और कमर के आसपास जमी पिघल जाएगी।

ये अन्य फायदे भी मिलते हैं?

इस देसी ड्रिंक का सेवन करने से वजन तो कम होता ही है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। जीरा, अजवाइन, मेथी और दालचीनी का पानी पाचन संबंधी समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत दिलाने में भी फायदेमंद है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल