1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भूल जाइए पान और कत्था खाइए, सेहत को मिलेंगे दोगुने फायदे

भूल जाइए पान और कत्था खाइए, सेहत को मिलेंगे दोगुने फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 29, 2023 08:20 am IST,  Updated : Mar 29, 2023 08:20 am IST

कत्था खाने के फायदे: कत्था, एंटीमाइक्रोबियल है और आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। आइए, जानते हैं इसके सेवन तरीका और फायदे।

Is Katha good for health- India TV Hindi
Is Katha good for health Image Source : FREEPIK

कत्था खाने के फायदे: पान तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन, क्या आपने कभी सिर्फ कत्था खाया है? अब इसमें कितने लोग ऐसे होंगे जो बताएंगे कि कत्था का स्वाद कड़वा होता है, इसलिए वे इसे नहीं खा पाते। पर आपको हैरानी हो सकती है कि कड़वा स्वाद वाला कत्था (Katha benefits in hindi), आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। ये सर्दी-जुकाम सहित शरीर की कई समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं कत्था के फायदे के बारे में विस्तार से।

कत्था खाने के फायदे-benefits of katha for health 

1. खांसी में फायदेमंद-katha for cough

जिन लोगों को लंबे समय तक सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करती है उनके लिए कत्था बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन, ध्यान देने वाली बात ये है कि खांसी में ये सबसे कारगर तरीके से काम करता है। ये गले को शांत करने के साथ खराश से आराम दिलाता है। इसके अलावा ये बार-बार होती सूखी खांसी को कम करने में भी मददगार है। 

Katha_benefits
Image Source : FREEPIKKatha_benefits

हफ्ते में बस 2 दिन एक्सरसाइज करना भी है काफी, कई समस्याओं से हो सकता है बचाव

2. माउथ अल्सर में फायदेमंद-katha for mouth ulcer

माउथ अल्सर में कत्था का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, माउथ अल्सर एक प्रकार का इंफेक्शन है और कत्था एंटीबैक्टारियल है जो कि इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है और माउथ अल्सर से निजात दिलाने में मददगार है। 

3. स्किन के लिए फायदेमंद-katha for skin

स्किन में कोई फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या है तो कत्था का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका सेवन आपके खून को प्यूरीफाई करने और दाने आदि को कम करने में मदद कर सकता है।

इन इनडोर प्लांट्स को घर पर लगाने से मिलेगी शुद्ध हवा, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर और हमेशा तरोताजा

कैसे करें कत्था का सेवन-How to use katha?

कत्था का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप इसे पानी में उबाल लें और इसका सेवन करें। साथ ही स्किन के लिए आप इसके लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, अगर आपको लगातार आने वाली खांसी है जो आप अपने मुंह में कत्था दबा कर रखें। तो, इन तमाम तरीकों से कत्था का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल