1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या 15 मिनट अपने शरीर के लिए नहीं निकाल सकते? सुबह उठकर सिर्फ ये 5 काम करने होंगे

क्या 15 मिनट अपने शरीर के लिए नहीं निकाल सकते? सुबह उठकर सिर्फ ये 5 काम करने होंगे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 06:30 am IST

Morning Exercise: जिस शरीर से दिनभर काम लेते हैं उसके लिए आप सिर्फ 15 मिनट भी निकाल सकते हैं। फिट रहने के लिए दिनभर न जाने क्या क्या करते हैं, लेकिन सुबह सिर्फ 15 मिनट की एक्सरसाइज आपको कई बीमीरियों से दूर रख सकती है। जानिए आपको क्या करना होगा।

Morning Exercise:- India TV Hindi
Morning Exercise: Image Source : FREEPIK

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल की बातें हम सभी करते हैं, लेकिन आजकल लोग अपनी फिटनेस के लिए 15 मिनट का भी वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। जबकि ये सभी को पता है कि व्यायाम हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। जी हां सिर्फ 15 मिनट सुबह एक्सरसाइज करने से आप फिट रह सकते हैं। इतना ही नहीं कई बीमारियां भी आपके शरीर से दूर रहेंगी। दिनभर एनर्जी बनाए रखने के लिए सुबह के 15 मिनट बहुत जरूरी है। इन 15 मिनट में आप स्ट्रैचिंग कर सकते हैं और हल्के फुल्के व्यायाम भी कर सकते हैं। जिससे आपकी ओवरऑल फिटनेस बनी रहेगी। वैसे तो एक्सरसाइज किसी भी समय की जा सकती है, लेकिन ज्यादा फायदा सुबह के समय एक्सरसाइज करने से ही मिलता है। जानिए आपको इन 15 मिनट में क्या करना होगा।

सुबह 15 मिनट जरूर करें ये व्यायाम

  1. जॉगिंग- सुबह के वक्त जॉगिंग करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जॉगिंग करने से मसल्स टोन होती हैं और हड्डियां मजबूत बनती है। सिर्फ 15 मिनट की जॉगिंग से आपकी फ्रेशनेस बनी रहेगी और आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे। सुबह के वक्त जॉगिंग करने से वजन भी तेजी से कम होता है।

  2. स्किपिंग- सुबह अगर किसी दूसरे व्यायाम के लिए वक्त नहीं है तो आप सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूद सकते हैं। ये कार्डियो एक्सरसाइज आपको भरपूर एनर्जी देगी और फिट रखने में मदद करेगी। रोप स्किपिंग करना एक अच्छा व्यायाम है, जिसे आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। इससे शरीर के बैलेंस में सुधार आता है।

  3. पुश-अप्स- अगर आप कोई दूसरी एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो सुबह के वक्त रोजाना वार्म अप करें और फिर 10-15 मिनट के लिए पुश अप्स कर लें। इससे आपके हाथ और कंधों की मसल्स टोन हो जाएंगी। पेट पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होगी और वजन भी कम होने लगेगा। 

  4. जंपिंग जैक- ये एक्सरसाइज सबसे आसान है। आपको सुबह के वक्त जंपिंग जैक करते हुए स्कूल में पीटी करने वाले दिन याद आ जाएंगे। घर के अंदर काफी कम जगह में ही आप जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे हड्डी और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। ये एक्सरसाइज काफी फायदेमंद साबित होती है। इससे आलस दूर होगा वजन कम होगा।

  5. स्क्वाट्स- रोजाना सुबह स्क्वाट्स करने से आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी। स्क्वाट्स ऐसी एक्सरसाइज है जो आपकी लोअर बॉडी का वजन कम करने में मदद करती है। स्क्वॉट्स करने से कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती हैं। घर के अंदर बिना जिम के करने वाला ये बेहकरीन व्यायाम है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल