1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हरा सेब के साथ मिलाएं ये 2 खास चीज और 1 सप्ताह में पाएं पेट की चर्बी से निजात

हरा सेब के साथ मिलाएं ये 2 खास चीज और 1 सप्ताह में पाएं पेट की चर्बी से निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 06, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 06:26 pm IST

यह घरेलू उपाय सेब ओट्स और नींबू से बना एक स्मूदी होगा। जो कि आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ स्ट्रोक, हार्ट अटैक की समस्या से बी निजात दिलाएगा।

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

नई दिल्ली: मोटापा आज के समय में बहुत बड़ी समस्या बनकर उबर रहा है। लगातार ऑफिस में बैठकर काम करना या फिर खानपान में ठीक से ध्यान न दे पाने के कारण मोटापा की समस्या हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते है। लेकिन इसमें हमें सफलता नहीं मिलती है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आएं है एक ऐसा उपाय। जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है।

यह घरेलू उपाय सेब ओट्स और नींबू से बना एक स्मूदी होगा। जो कि आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ स्ट्रोक, हार्ट अटैक की समस्या से बी निजात दिलाएगा। (जानें, आखिर किसी शुभ काम को निकलने से पहले क्यों खाते है दही-शक्कर, इसका है वैज्ञानिक कारण )

आप ये अच्छी तरह से जानते है कि हरा सेब में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है। जो कि आपके शरीर में चीनी के अवशोषण को रोककर तुरंत इंसुलिन को रिलीज कर देता है। यह शरीर की चर्बी में सीधा अटैक करता है।

सेब पर भरपूर मात्रा में पोषक तत्व फाइबर, प्रोटीन, विटानि बी पाया जाता है। जानिए कैसे इसका इस्तेमाल कर आप मोटापा से निजात पा सकते है। (सुष्मिता सेन की बैक मसल्स की ये तस्वीर हो रही है काफी वायरल, जानिए इसकी वजह )

सामग्री

  • 2 ऑर्गेनिक हरे सेब
  • 125 ग्राम ओट्स
  • 1 नींबू
  • आधा लीटर पानी

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे ब्लेंडर में पानी और ओट्स  डालकर पीस लें। अब इसे एक गिलास में निकाल कर इसमें नींबू का रस डाल लें। इसे रोजाना सेवन करें। इसे आप 1 सप्ताह तक लगातार लें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल