1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इन योगासन से पाएं कुछ ही दिनों में कमर दर्द से निजात, जानिए

इन योगासन से पाएं कुछ ही दिनों में कमर दर्द से निजात, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 15, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 05:24 pm IST

सामान्य दर्द को दूर करने के लिए दवा से बेहतर उपाय है योगा। सरवाइकल, कमर दर्द जैसी बीमारियां मकरासन और शयनासन योग के द्वारा आसानी से छुटकारा पा सकते है। इन योगा को हर उम्र के लोग कर सकते है।

back pain- India TV Hindi
back pain

हेल्थ डेस्क: आजकल की दिनचर्या में हम लोग 90 फ़ीसदी काम झुककर करते है जिसके कारण पीठ दर्द, सरवाइकल, कमर दर्द जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। इससे राहत पाने के लिेए हमलोग दवाओं का सहारा लेते है जिनसे हमें आराम तो मिल जाती है लेकिन दवा का प्रभाव खत्म होते ही दर्द पहले की भांति होने लगता है और इनका ज्यादा सेवन करने से हमे नुकसान भी पहुंचाती है।

ये भी पढ़े-

सामान्य दर्द को दूर करने के लिए दवा से बेहतर उपाय है योगा। सरवाइकल, कमर दर्द जैसी बीमारियां मकरासन और शयनासन योग के द्वारा आसानी से छुटकारा पा सकते है। इन योगा को हर उम्र के लोग कर सकते है।

मकरासन

मकरासन पेट के बल लेटकर किया जाता है। इस आसन में हमारे शरीर की आखिरी अवस्था की आकृति मगर यानि मगरमच्छ की तरह प्रतीत होती है इसीलिए इसे मकरासन कहते है।

ऐसे करें
सबसे पहले पेट के बल लेट जाइए। दोनों हाथ को कोहनियों को मिलाकर स्टैंड बनाते हुए हथेलियों को ठोडी के नीचे लगाइए। छाती को ऊपर उठाइए। कोहनियों और पैरों को मिलाकर रखें। अब श्वास भरते हुए पैरो को क्रमशः पहले एक-एक तथा बाद में दोनों पैरों को एक साथ मोड़ना है। इसके बाद श्वास बाहर निकालते हुए पैरों को सीधा करें। यह आसान 20-25 बार करें।

फायदे

  • इस आसन से दमा रोग में काफी फायदा मिलता है क्योकि इसे करने से फेफड़े फैलते है जिससे इनके अंदर प्राणवायु अधिक मात्रा में अंदर जाती है और दूषित वायु बाहर निकलती है।
  • मकरासन सरल होते हुए भी स्लिप डिस्क, श्याटिका और सरवाइकल के दर्द में अच्छे परिणाम देता है क्योंकि मकरासन दो कशेरुकाओं के बीच के दबाव को कम करता है।

 
अगली स्लाइड में पढ़े शयनासन के बारे में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल