1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जानिए आखिर सर्दियों में सेहत के लिए गर्म मसाले खास क्यों!

जानिए आखिर सर्दियों में सेहत के लिए गर्म मसाले खास क्यों!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 15, 2016 03:52 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 03:52 pm IST

हेल्थ डेस्क: सर्दियों का मौसम आते ही हम ऐसी चीजों का सेवन करना शुरु कर देते है। जिससे कि आपका शरीर गर्म रहे और आपको किसी भी तरह की कोई बीमारी न हो। इसके लिए

garam masala- India TV Hindi
garam masala

हेल्थ डेस्क: सर्दियों का मौसम आते ही हम ऐसी चीजों का सेवन करना शुरु कर देते है। जिससे कि आपका शरीर गर्म रहे और आपको किसी भी तरह की कोई बीमारी न हो। इसके लिए हम सौंठ के लड्डू, काली मिर्च से लेकर न जानें कौन-कौन से गर्म मसाले का इस्तेमाल करते है।

ये भी पढ़े-

माना जाता है कि हम कोई भी चीज खाते है, तो हमारे शरीर में उसका प्रभाव पड़ता है। वो अच्छा हो सकता है और बुरा भी। हर चीज की अपनी ही तासीर होती है। खाने में अगर मसाले न हो तो फिर बात ही क्या। उसके बिना तो कोई खाना लजीज हो ही नहीं सकता है। मसाले हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। यह हर्बल तरीके से बने होते है। जानिए कौन से मसाले आपकी सेहत और सर्द हवाओं से आपको बचा सकते है।

सौंठ

सौंठ अदरक का ही सूखा रुप होता है। यह हमें कई बीमारियों से निजात दिलाती है। इसका इस्तेमाल हर घर में किसी न किसी तरह किया जाता है। इसे कच्ची अदरक चटनी, मुरब्बा, अचार के रूप में, सब्जी-दाल में सुगंध स्वाद व पाचन बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका सेवन करने से गठिया नाशक, त्रिदोष नाशक, पाचक, स्वादिष्ट, गर्म, अतिसार, हृदयरोग और उदररोग नाशक है। अगर आपको अतिसार की समस्या है, तो सौंठ, जीरा और सेंधा नमक का चूर्ण ताजा दही या मट्ठे में मिलाकर खाने के बाद पी लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

कालीमिर्च
काली मिर्च का इस्तेमाल स्वाद बढ़ने में किया जाता है। इसके साथ ही ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने, मोटापा कम करने, पेट के रोग और हर तरह के बुखार को दूर भगाने में किया जाता है।  इसके साथ ही इसका सेवन करने से आपकी भूख भी बढ़ती है। अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है, तो काली मिर्च के सेवन से इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए कालीमिर्च पाउडर में शहद मिलाकर चाट लें। आपको आराम मिल जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और मसालों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल