1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना खाली पेट करें इसका सेवन और 4 दिन में करें 4 किलो वजन कम

रोजाना खाली पेट करें इसका सेवन और 4 दिन में करें 4 किलो वजन कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 06:00 pm IST

इस ड्रिंक का सेवन केवल 4 दिन लगातार करना है। आपको फर्क खुद नजर आ जाएगा। इस ड्रिंक का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। जानिए इन नेचुरल ड्रिंक के बारें में।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क: आजकल के अनियमित खाने से मोटापा जैसी समस्या आम होती जा रही है। मोटापा कम करने के लिए हम जाने क्या-क्या करते है। इसके लिए कम खाना खाते है, मेडिकल स्टोर से मोटापा कम करने के लिए दवाए लाते है या फिर खुब एक्सरसाइज करते है। जिससे कि मोटापा कम हो जाए। साथ ही इससे आपकी सेहत में भी फर्क पडता है।

आज के समय में दस में से आठ लोग मोटापे से परेशान है। अगर आप भी कई महीनों से मोटापा घटाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपका मोटापा कम होने का नाम नही ले रहा है तो इन नियमों का रखे ध्यान। जिससे आप जल्द ही मोटापा से निजात पा जाएगे।

आज के समय में मोटापे से सभी इतना ज्यादा परेशान है, तो इंटरनेट में मिलियन की तदाद में डाइट प्लान और मोटापा कम करने के तरीके मिल जाएंगे। जो कि हमेशा इस बात की प्रॉमिश करते है कि इससे आपको तुरंत मोटापे से निजात मिलेगा। यह टेम्पेरी तरीके से हमें लाभ देती है। हम आपको एक ऐसा ड्रिंक बता रहे है। जिससे आसानी से आप अपना वजन कम कर सकते है।

इस ड्रिंक का सेवन केवल 4 दिन लगातार करना है। आपको फर्क खुद नजर आ जाएगा। इस ड्रिंक का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। जानिए इन नेचुरल ड्रिंक के बारें में।

आपको चाहिए

  • 8 गिलास पानी
  • एक चम्मच अदरक
  • 11-12 हरी पत्तियां पुदीना या एक चम्मच सूखा हुआ पुदीना
  • एक कटा और छिला हुआ खीरा
  • एक कटा हुआ नींबू

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और इसमें सबी चीजें डालकर मिक्स कर लें। इसे रातभर के लिए फ्रीज में रख दें। दूसरे दिन 4-5 गिलास दिनभर में पी लें। इसकी शुरुआत ब्रेकफास्ट करने से पहले शुरु करें।

सिर्फ 2 दिन में आपका वजन कम होना शुरु हो जाएगा। 4 दिन में आपका 4 किलो वजन कम हो जाएगा। 4 दिन पीने के बाद 1 सप्ताह के लिए बंद कर दें फिर दोबारा शुरु करें।    

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल