1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुबह-सुबह दौड़ते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

सुबह-सुबह दौड़ते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2017 05:31 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 05:31 pm IST

कई बार हम रनिंग करते समय कई गलतियां कर देते है। रनिंग करने का भी एक तरीका होता है। जानिए ऐसी कौन सी गलतियां आप रोजाना दौड़ते समय कर देते है।

runing- India TV Hindi
runing

हेल्थ डेस्क: सुबह-सुबह दौड़ना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। दौड़ने से आपकी शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने के कारण आपको कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन कई बार हम ऐसी गलतियां कर देते है। जोकि हमारी सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो जाती है कई बार हम रनिंग करते समय कई गलतियां कर देते है। रनिंग करने का भी एक तरीका होता है। जानिए ऐसी कौन सी गलतियां आप रोजाना दौड़ते समय कर देते है।

ये भी पढ़े

दौड़ने से पहले न करें कॉफी का सेवन

कई लोगों की आदत होती है कि बेड में ही उन्हें कॉफी चाहिए होता है। इसके बाद ही रनिंग के लिए जाते है। जो कि गलत है। इसलिए दौड़ने से पहले कॉफी का सेवन करें क्योंकि इसमें पाएं जाने वाली कैफीन से आपको टायलेट आ सकती है। जोकि आपकी रनिंग में समस्या कर सकती है।

अधिक मात्रा में खाना का लेना
डाक्टर्स के अनुसार दौड़ते समय कार्बोहाइड्रेट बहुत ज़रूरी होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप दौड़ने करने से पहले खूब सारा खाना खा लें। अगर आप ऐसा कर लेते है तो कम से कम 1 घंटे बाद ही दौड़ने जाएं। इसके साथ ही दिनभर थोड़ा-थोड़ा खाते रहें जिससे कि आपका शुगर कंट्रोल में रहें।

अधिक मात्रा में पानी पीना
कई लोग होते है कि रनिंग करते समय अधिक मात्रा में पानी पीते है। जोकि सही नहीं है। इससे आपको दौड़ते समय समस्या हो सकती है। इसलिए एक साथ पानी न पीकर थोड़ा अंतराल में पानी पिएं। जिससे कि शरीर में पानी की कमी न हो।

अगली स्लाइड में पढ़े और गलतियों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल