1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हार्ट अटैक से है बचना, तो ध्यान रखें ये 9 जरूरी बातें

हार्ट अटैक से है बचना, तो ध्यान रखें ये 9 जरूरी बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 02:22 pm IST

नई दिल्ली: आज दुनिया में ज्यादातर लोग हार्ट अटैक से परेशान है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने दिल और दूसरों के दिल का ख्याल रखें। अगर समय रहते जीवनशैली में सुधार कर लिया

heart attack- India TV Hindi
heart attack

नई दिल्ली: आज दुनिया में ज्यादातर लोग हार्ट अटैक से परेशान है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने दिल और दूसरों के दिल का ख्याल रखें। अगर समय रहते जीवनशैली में सुधार कर लिया जाए तो दिल की बीमारी ठीक हो सकती है। आज हम आपको 9 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप हार्ट अटैक को टाल सकते हैं। जीवनशैली संबंधी 9 सुधार में धूम्रपान, डिस्लिपडेमिया, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, पेट का मोटापा, साइकोसोशल फैक्टर, नियमित तौर पर शराब का सेवन, आहार में फल और सब्जियों की कमी और एक ही जगह बैठे रहने वाली जीवनशैली शामिल हैं। 90 प्रतिशत लोगों को इनसे से किसी या कुछ चीजों की वजह से दिल का दौरा पड़ता है। इन बुरी आदतों में सुधार करके आने वाली दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया, "घर पर दिल को सेहतमंद बनाने वाली आदतें अपना कर दिल की ज्यादातर बीमारियों को कम किया जा सकता है। बच्चों को शुरू से ही धूम्रपान के बुरे प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए, सेहतमंद आहार और नियमित व्यायाम के फायदे बताने चाहिए। बच्चों को भविष्य में अपनाई जाने वाली आदतों को प्रभावित करने में मां-बाप अहम रोल निभा सकते हैं। अगर मां-बाप धूम्रपान करते हों, तनावपूर्ण और सुस्त जीवन बिताते हों तो बच्चों में भी यह आदतें पड़ जाएंगी।"

इन बातों का ध्यान रखकर हम अपने दिल के लिए सेहतमंद माहौल बना सकते हैं:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल