1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. वोदका दारु ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है वरदान, जानिए कैसे

वोदका दारु ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है वरदान, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2016 07:09 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 07:09 pm IST

वोदका में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, फास्फोरस, पोटैशियम और सोडियम जैसे मिनरल पाएं जाते है। इसके साथ ही इसमें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जो कि आपके सेहत के साथ-साथ दिल के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए इसका सेवन करने के अलावा और कितना फायदेमंद..

ear pain
ear pain

कान के दर्द को भगाएं
कान में दर्द होने पर भी वोदका का प्रयोग किया जा सकता है। जिस कान में दर्द हो रहा हो उसमें वोदका की कुछ बूंदे डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए, उसके बाद इसे साफ कर लीजिए। कान का दर्द ठीक हो जायेगा, यह कान में दर्द के लिए जिम्‍मेदार बैक्‍टीरिया को समाप्‍त कर देता है।

सॉफ्ट स्किन के लिए
वोदका त्‍वचा को मुलायम बनाकर उसकी रंगत निखारता है। त्‍वचा की रंगत निखारने के लिए यह बहुत ही अच्‍छा प्राकृतिक उपाय है। कॉटन में वोदका की कुछ बूंदों को डालकर इसे धीरे-धीरे त्‍वचा पर मलने से त्‍वचा में निखार आता है।

हर दर्द से दिलाएं निजात
दर्द में राहत भी दिलाती है वोदका। यदि आपको किसी भी प्रकार का दर्द हो तो आधा कप वोदका आधा कप पानी में मिलाकर फ़्रीज़र में रख दें। बाद में इस वोदकायुक्‍त बर्फ को दर्द पर लगाने से दर्द दूर हो जाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल