1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रिसर्च: टॉयलेट में लगे हैंड ड्रायर में सुखाते हैं हाथ तो संभल जाइए, ये आपको कर सकता है बीमार

रिसर्च: टॉयलेट में लगे हैंड ड्रायर में सुखाते हैं हाथ तो संभल जाइए, ये आपको कर सकता है बीमार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2018 09:39 am IST,  Updated : Apr 23, 2018 09:39 am IST

आज के दौर में ऑफिस से लेकर मॉल तक आपको एक चीज़ देखने को मिलेगी जो हर जगह कॉमन है। अगर आप पब्लिक टॉयलेट में हाथ धोने के बाद हैंड ड्रायर का इस्तेमाल करते है तो ऐसा करना बंद कर दीजिये।

hand dryer- India TV Hindi
hand dryer

नई दिल्ली: आज के दौर में ऑफिस से लेकर मॉल तक आपको एक चीज़ देखने को मिलेगी जो हर जगह कॉमन है। अगर आप पब्लिक टॉयलेट में हाथ धोने के बाद हैंड ड्रायर का इस्तेमाल करते है तो ऐसा करना बंद कर दीजिये। हाथ सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ड्रायर आपको बीमार कर सकता है। हाल ही में एक अध्ययन में यह चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। हैंड ड्रायर आपके हाथों को सुखाने के साथ-साथ और ज्यादा गंदा कर देता है।

हैंड ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा में उतने बैक्टीरिया होते है जितने टॉयलेट सीट पर। ऐप्लाइड ऐंड इन्वाइरनमेंटल माइक्रोबायॉलजी नाम के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आया है कि हैंड ड्रायर के सामने सिर्फ 30 सेकंड के लिए एक प्लेट रखी गयी। नतीजे सामने आने पर पता चला कि प्लेट में काफी बैक्टीरिया पाए गए। इन बैक्टीरिया में पैथोजन और स्पोर्स जैसे बैक्टीरिया भी शामिल हैं। यह बैक्टीरिया हैंड ड्रायर के नीचे हाथ रखने पर आपके हाथों पर चिपक जाते हैं।

इस अध्य्यन के मुख्य ऑथर पीटर सेटलो ने कहा, 'टॉयलेट की जितनी ज्यादा हवा फैलेगी, उतना ही ज्यादा बैक्टीरिया आपके हाथों पर शरीर के बाकी हिस्सों पर चिपकेगा। ऐसे में अगर मैं ऐसा व्यक्ति जिसका इम्यून सिस्टम कमजोर है वह जल्दी बीमार पड़ सकता है।' हालांकि, अगर कुछ हैंड ड्रायर फिल्टर्स लगे होते हैं जैसे- HEPA फिल्टर्स तो बैक्टीरिया को कुछ हद तक रोका जा सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल