1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीरियड्स के दौरान कभी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक

पीरियड्स के दौरान कभी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2017 01:24 pm IST,  Updated : May 28, 2017 01:25 pm IST

इस समय महिलाओं को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे कि आपको ज्यादा ब्लीडिंग और ज्यादा दर्द का सामना न करना पड़े। पीरिय़ड्स के दौरान इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

period pain- India TV Hindi
period pain

धर्म डेस्क:  महीने के वो दिन हर औरत के लिए अलग होते हैं। कुछ महिलाओं को इन दिनों में तेज दर्द सहना पड़ता है तो कुछ के लिए ये सामान्य होता है। पर लगभग हर औरत पीरियड्स के दौरान बेचैन रहती है। (सावधान! गर्भाशय कैंसर किसी को भी हो सकता है, ऐसे करें पहचान)

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके चलते उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक तकलीफ से गुजरना पड़ता है। जैसे कि मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, दर्द, भारीपन, चक्कर आना आदि समस्याएं हो सकती है।

इस समय कुछ लड़कियों को चिड़चिड़ेपन से गुजरना पड़ता है। साथ अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ा है। इस समय महिलाओं को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे कि आपको ज्यादा ब्लीडिंग और ज्यादा दर्द का सामना न करना पड़े। पीरिय़ड्स के दौरान इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

रेड मीट: पीरियड्स के समय रेड मीट का सेवन न करें। इससे दर्द और बढ़ जाएं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एसिड्स होते है। जो कि प्रोस्टेट ग्लैंड्स को बहुत एक्ट‍िव कर देते हैं। जो कि समस्या को और बढ़ा देते है।

बनाएं खट्टी चीजों से दूरी: अगर आपको खट्टी चीजें खाना ज्यादा पसंद है, तो पीरियड्स के समय खाने से बचे, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम होता है। जो कि आपके दर्द को बढ़ा सकता है।

coffee
coffee

न करें चाय-कॉफी का का ज्यादा सेवन: इन दिनों में जितना संभव हो उतना कम चाय-कॉफी का सेवन न करें। इससे आपको पेट संबंधी समस्या जैसे कि मरोड़ हो सकती है। अगर आप इसके आदी है, तो आप ऑर्गेनिक टी का सेवन कर सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल