1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गांजे को कहें अलविदा, वरना भुगतने पड़ सकते हैं ये परिणाम

गांजे को कहें अलविदा, वरना भुगतने पड़ सकते हैं ये परिणाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2017 05:55 pm IST,  Updated : May 30, 2017 05:55 pm IST

गांजे के विभिन्न रूपों- भांग, हशीश या उसके तेल का लगातार सेवन करने से मसूड़ों के रोगग्रस्त होने का जोखिम बढ़ सकता है।

hasheesh- India TV Hindi
hasheesh

न्यूयार्क: गांजे के विभिन्न रूपों- भांग, हशीश या उसके तेल का लगातार सेवन करने से मसूड़ों के रोगग्रस्त होने का जोखिम बढ़ सकता है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन से जैफर शैरिफ ने बताया, "यह तो सबको पता है कि तंबाकू का लगातार उपयोग मसूड़े के रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है, लेकिन अब यह बात सामने आई है कि गांजे के कई रूप भी जोखिम बढ़ा सकते हैं।" (रोजाना करें 5 कप कॉफी का सेवन, नहीं होगी ये जानलेवा बीमारी)

शोधार्थियों ने अध्य्यन के लिए 2,000 वयस्कों का आकलन किया। इनमें करीब 27 प्रतिशत प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने सालभर तक एक या अधिक बार गांजे का उपयोग किया था।

शोध के मुख्य लेखक शैरिफ ने कहा, "धूम्रपान जैसे अन्य कारकों पर नियंत्रण के बावजूद लगातार परिवर्तित रूप में गांजे का सेवन करने वालों को मसूड़े के रोग होने का खतरा दोगुना होता है।" यह शोध 'जर्नल ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी' में प्रकाशित किया गया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल