1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात को बिना कपड़े सोने के है बेहतरीन फायदे, जानें

रात को बिना कपड़े सोने के है बेहतरीन फायदे, जानें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2018 08:48 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 08:48 pm IST

एक आदमी जो बिना कपड़ो के सोता है वो कपड़े पहने हुए आदमी से अच्छा सोता है। अगर आप कपड़े पहनते है तो हमारी बॉ़डी का तापमान एक ही रहता है। जानिए बिना कपड़ो के सोने के क्या है फायदे...

Man- India TV Hindi
Man

हेल्थ डेस्क: न्यूड सोना सुनकर अक्सर लोगों को शर्म आ जाती है। खासकर ऐसे समाज में जहां पर यह चलन बिल्कुल न हो। इससे आपके इज्जत और शिष्टाचार से जोड़ा जाता है। कई बार ऐसी वजह भी बन जाती है कि आपके घर में कोई बड़ा है, तो आप कपड़े नहीं उतार सकते है। अगर आप अकेले अपने रुम में है, तो यह काम कर सकते है। इससे आपको सेहत संबंधी कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे। जी हां चौक गए न, लेकिन ये सच है। यह आपकी लाइफस्टाइल को काफी बेहतर बना सकता है।

सोना हमारी हेल्थ के लिए सबसे जरुरी होता है। निर्वस्त्र होकर सोना। यह आपको शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रुप से भी स्वस्थ रखता है। (हेलमेट पहनने से बढ़ जाता है गंजा होने का खतरा, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय )

एक आदमी जो बिना कपड़ो के सोता है वो कपड़े पहने हुए आदमी से अच्छा सोता है। अगर आप कपड़े पहनते है तो हमारी बॉ़डी का तापमान एक ही रहता है। जानिए बिना कपड़ो के सोने के क्या है फायदे। (किडनी में है पत्थर तो शरीर में दिखेंगे ये लक्षण, ऐसे करें बचाव )

दर्द को करें कम

रात को ऐसे सोने से आपको दर्द से भी निजात मिल सकता है। सबसे ज्यादा पेट के आसपास के दर्द को।

शरीर का तापमान रखे ठंडा
गर्मी के मौसम में हम ठीक से सो नहीं पाते हैं। नाईट गाउन और पाजामे में सोने के कारण गर्मी और ज्यादा महसूस होने लगती है। जबकि न्यूड होकर सोने से आपके शरीर का तापमान बिल्कुल नियंत्रित रहता है और आप आसानी से जल्दी सो जाते हैं। यह एक अच्छी नींद पाने का बेहतरीन तरीका है और इससे आप एयर कंडीशनर का तापमान बार बार कम करने के झंझट से छुटकारा भी पा सकेंगे।

Weight Loss
Weight Loss

मोटापा हो जाएगा छूमतंर
अगर आप रात को न्यूड सोते है, तो आपका कोर्टिसोल लेवल तेजी से बढ़ता है। जिससे आप अच्छी तरह सोते है। इसके साथ ही ये आपके मोटापे को कम करता है।

भरपूर एनर्जी
अगर आप रात को ऐसे ठीक से सोते है तो आपकी एनर्जी भी बूस्ट होती है। जिससे आप दिनभर एनर्जी से भरे रहते है।

स्पर्म की बढ़ाए गुणवत्ता
स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अमेरिकन रिसर्चर और नेशनल हेल्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड एंड ह्यूमन डेवलपमेंट द्वारा 2015 में कराए एक शोध के अनुसार, रात में सोते समय टाइट बॉक्सर या अंडरवियर पहनने के कारण आपके स्पर्म की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है। इस सर्वे में लगभग 500 लोगों को शामिल किया गया था जिसमे उनसे कहा गया था कि वे दिन और रात में अपनी पसंद के हिसाब से अंडरवियर पहनें। इस दौरान उनकी स्पर्म क्वालिटी भी रिकॉर्ड की गयी।

इस सर्वे में पाया गया कि जिन लोगों ने दिन में बॉक्सर पहना था और रात में न्यूड होकर सो रहे थे उनके स्पर्म में,  बॉक्सर पहन कर सोने वाले लोगों की तुलना में डीएनए फ्रेगमेंटेशन का खतरा 25% कम था। यह शोध अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में प्रस्तुत किया गया। इसलिए अगर आप अपनी स्पर्म क्वालिटी बढ़ाना चाहते हैं और जल्दी से बच्चा चाहते हैं तो नग्न होकर सोयें।   

स्किन को करें ठीक
रात को इस तरह सोने से आपकी स्किन सही रहती है। इसके साथ ही शरीर में मेटाबॉलिज्म की मात्रा भी सही रहती है। इस तरह सोने से आपकी पूरी त्वचा ठीक से सांस ले पाती है जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने का ख़तरा कम हो जाता है।

जननांग को रखे रोगमुक्त
आपकी स्किन के जैसे ही आपकी योनि को भी उसका पीएच लेवल नियंत्रित रखने और इन्फेक्शन से बचाने के लिये रात में सांस लेने की ज़रूरत होती है। वैजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन, कैल्बिकंस नामक फंगस के कारण होता है जो की नमी और गर्म जगहों पर पनपते हैं। न्यूड होकर सोने से आपके प्राइवेट पार्ट्स भी सूखे रहते हैं और ठीक से सांस ले पाते हैं जिससे वे इस तरह के खतरों से बचे रहते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल