1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप भी खातें है दही, तो जानिए इसके फायदें

अगर आप भी खातें है दही, तो जानिए इसके फायदें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2015 06:24 pm IST,  Updated : Sep 23, 2015 06:43 pm IST

नईदिल्ली:  दही भारतीय भोजन का अहम हिस्‍सा माना जाता है। इसमें तमाम ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं, जो किसी के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मददगार होते है। यह सेहत और

जानिए, दही खानें के है...- India TV Hindi
जानिए, दही खानें के है अचूक फायदें

नईदिल्ली:  दही भारतीय भोजन का अहम हिस्‍सा माना जाता है। इसमें तमाम ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं, जो किसी के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मददगार होते है। यह सेहत और सूरत दोनों संवारने में काफी मददगार होता है। दही का इस्तेमाल हर घर में होता है। चाहे नाश्ते में परांठे के साथ हो या दोपहर में छाछ बनाकर, भारतीय खाने में दही बहुत लोकप्रिय है। दही का हल्का खट्टा स्वाद और स्मूद टैक्टचर इसे सबका पसंदीदा बना देता है। दही सिर्फ आपके खाने का ही टेस्ट नहीं बढ़ाता बल्कि आपकी सेहत को भी बहुत से फायदे पहुंचाता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है, क्‍योंकि दूध में मिलने वाला फैट और चिकनाई शरीर को एक उम्र के बाद नुकसान पहुंचाता है, लेकिन दही से मिलने वाला फास्फोरस और विटामिन डी शरीर के लिए लाभकारी होता है। दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। जानिए दही खानें से शरीर को क्या फायदा होता है।

आपकी पाचन क्रिया सुधारें

दही में कई तरह के पोषक तत्व  मौजूद होता जो आपकी पाचन तंत्र को ठीक रखता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व आपके भोजन को पचानें में सहायता करतें है। यदि आपने गर्म मसालों का सेवन किया है तो दही खानें सें आपकी मसालों की गर्माहट को कम कर देगा।

वज़न घटाएं
वज़न घटानें के लिए आप क्यो-क्या नही करती है, लेकिन अब इतनी मेहनत करनें की दरुरत नही है। इसके लिए आप अपनें डायट में दही को शामिल करें, क्योंकि दही में कैल्शियम होता है जो आपके शरीर को अधिक कार्टिसोल पंप करने से रोकता है। जिससे कि मोटापा कम होता है।

यें भी पढें- जानिए, किसे नही करना चाहिए हल्दी वाला दूध का सेवन

 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल