1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप भी खातें है दही, तो जानिए इसके फायदें

अगर आप भी खातें है दही, तो जानिए इसके फायदें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2015 06:24 pm IST,  Updated : Sep 23, 2015 06:43 pm IST

नईदिल्ली:  दही भारतीय भोजन का अहम हिस्‍सा माना जाता है। इसमें तमाम ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं, जो किसी के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मददगार होते है। यह सेहत और

india TVटाइप 2 डायबिटीज के लिए लाभकारी
एक रिसर्च के अनुसार दही के नियमित सेवन से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है। दही में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और सैचुरेटेड फैट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो डायबिटीज टाइप 2 से दूर रखने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज से परेशान है तो अपने डाइट में दही को शामिल करें।

स्किन का रखें खास ख्याल
 आप यद तो जानतें ही होगें कि चेहरें पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। इसीतरह अगर दही से चेहरे की मसाज करें तो यह ब्लीच की तरह काम करेगा। गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न की समस्‍या को दूर करने के लिए दही मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन में फायदा मिलता है।

रूखी त्वचा को करें मुलायम
यदि आपकी त्वचा रूखी है तो आप दही का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसें अपनें चेहरें में लगाए। इससे आपके काफी फायदा मिलेगा।

यें भी पढें- महिलाएं ऐसे घटाएं मोटापा, पाएं फ्लैट टमी

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल