1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बच्चों में तेजी से बढ़ रही है ADHD बीमारी, जानिए कारण और ऐसे करें उनका बचाव

बच्चों में तेजी से बढ़ रही है ADHD बीमारी, जानिए कारण और ऐसे करें उनका बचाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2017 10:19 am IST,  Updated : Sep 11, 2017 10:21 am IST

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मुताबिक, एडीएचडी की समस्या ज्यादातर प्री-स्कूल या केजी कक्षाओं के बच्चों को हो रहा है। जानिए पेरेट्स कैसे अपने बच्चों को इस बीमारी से बचाने में मदद कर सकते है।

adhd
adhd

एडीएचडी वाले बच्चों का प्रबंधन करने के उपाय:

रूटीन सेट करें : स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करें, ताकि हर कोई जान ले कि किस तरह का व्यवहार अपेक्षित है।

पुरस्कार और इनाम : अच्छे काम पर प्रशंसा या पुरस्कार देने से सकारात्मक व्यवहार को मजबूत किया जा सकता है। अच्छे व्यवहार को बढ़ाने के लिए आप अंक या स्टार सिस्टम का उपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं।
चेतावनी के संकेतों पर ध्यान दें : यदि ऐसा दिखे कि बच्चा आपा खो रहा है, तो उस पर ध्यान दें और उसे किसी अन्य गतिविधि में व्यस्त कर दें।
मित्रों को आमंत्रित करें: इससे बच्चे को मिलने-जुलने में आसानी होगी। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि बच्चा स्वयं पर नियंत्रण न खोए।
नींद में सुधार करें: अपने बच्चे को अच्छी नींद सोने दें। सोने के समय उसे किसी रोमांचक गतिविधि मंे न उलझने दें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल