1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! एसिडिटी की दवा लेना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

सावधान! एसिडिटी की दवा लेना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 04:23 pm IST

गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट साहिल खन्ना ने कहा, "शोध में पाया गया कि पेट में गैस बनने से रोकने की दवाओं से मरीजों में सी-डिफ के मामलों का जोखिम बढ़ जाता है।

gastric medi- India TV Hindi
gastric medi

हेल्थ डेस्क: आज के समय में थोड़े सी भी शारीरिक समस्या हुई नहीं कि दवाओं का सेवन कर लेते है। यह भी नहीं सोचते है कि यह हमारी सेहत के लिए अच्छा होगा कि खराब। आपको बता दें कि अगर आपको एसिडिटी की समस्या होती नहीं कि आप दवाओं का सेवन शुरु कर देते है, तो हम आपको बता दें कि आपकी सेहत के लिए यह कितना खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढ़े

पेट संबंधी दवाओं का इस्तेमाल करने वालों में जीवाणु संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है और यह लगातार दस्त, बड़ी आंत में संक्रमण जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। यह बात एक शोध में सामने आई। शोधकर्ताओं में एक भारतीय मूल के शोधकर्ता भी शामिल हैं। क्लोस्ट्रिडियम डिफिसिले कोलाइटिस (सी-डिफ) के संक्रमण से बड़ी आंत में सामान्य स्वस्थ जीवाणुओं का विघटन होता है। यह अक्सर एंटीबायोटिक्स के परिणामस्वरूप होता है।

निष्कर्षो से पता चलता है कि सी-डिफ वाले मरीजों में पेट में गैस बनने को रोकने के लिए दी जाने वाली दवाओं से सी-डिफ का खतरा बढ़ जाता है।

अमेरिका के गैर लाभकारी मायो क्लिनिक के गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट साहिल खन्ना ने कहा, "शोध में पाया गया कि पेट में गैस बनने से रोकने की दवाओं से मरीजों में सी-डिफ के मामलों का जोखिम बढ़ जाता है।"

इस शोध का प्रकाशन जामा इंटर्नल मेडिसिन में किया गया है। इसमें शोध दल ने 7,703 मरीजों के सी-डिफ के 16 शोधों का अध्ययन किया।

शोधकर्ताओं ने पेट में गैस बनने से रोकने वाली दवाओं का विश्लेषण किया। इसमें ओपेराजोल, हिस्टामाइटन 2 रानिटिडाइन जैसे दवाएं आम तौर पर दी जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल