1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लड़कियों को कुछ ही दिनों में पाना है दुबलेपन से छुटकारा, तो आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

लड़कियों को कुछ ही दिनों में पाना है दुबलेपन से छुटकारा, तो आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 05:04 pm IST

लोग आपको माचिस की तीली या फिर ऐसे ही कुछ मजाकिया नामों से चिढ़ाते हैं तो फिर हो जाएं तैयार और इस तरह रखें अपनी डाइट का खास ख्याल। फिर देखें कितनी तेजी से आप हेल्दी होते है।

 diet and tips to weight gaining for gilrs- India TV Hindi
diet and tips to weight gaining for gilrs

हेल्थ डेस्क: खराब लाइफ स्टाइल के कारण 10 में से 2 लोग मोटापे से परेशान है लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसी लड़कियां भी हैं जो दुबलेपन से परेशान है। जिस तरह मोटापा आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देता है। उसी तरह दुबलापन भी आपकी खूबसूरती को खराब करता है। ऐसे में आप क्या करेंगे? सबसे पहले तो इस बात का ख्याल रखना है कि आपको न ज्यादा मोटा होना है और न ज्यादा पतला, बस आपको हेल्दी रहना है। इसके लिए आपको अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि ज्यादा दुबले-पतले शरीर पर कोई भी ड्रेस अच्छी नहीं लगती है।

अगर आप भी इस दुबलेपन के कारण परेशान है जिसके कारण लोग आपको माचिस की तीली या फिर ऐसे ही कुछ मजाकिया नामों से चिढ़ाते है तो फिर हो जाइए तैयार और इस तरह रखें अपनी डाइट का खास ख्याल। फिर देखें कितनी तेजी से आप हेल्दी होते है।

अधिक से अधिक फलों का करें सेवन

फलों में भरपूर मात्रा में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आपको हर बीमारी से निजात दिलाने के साथ-साथ शरीर में जिस चीज की कमी होती है, उसे पूरा करते है। इसलिए आप रोजाना फलों का सेवन करें। अगर ऐसा नहीं कर सकते  तो सप्ताह में 3 बार तो ऐसा जरूर करें। इसमें आप अनार, अमरूद, सेब,, संतरा, पपीता, चीकू जो भी मिले वहीं खाएं। रस वाले फलों में संतरा, टमाटर, मौसमी का रस पिया जा सकता हैं। अपना पेट हर अवस्था में साफ रखें। सही टाइम पर यूरिन पास करें।

सुबह खाली पेट खाएं भीगे चने और 15 दिन में दिखेगा हैरान कर देने वाले फायदे

बदले नहाने का तरीका
शरीर के तापमान से थोड़ा अधिक गर्म पानी ही नहाने के लिए तीन दिनों तक इस्तेमाल करें। ऐसे पानी से रात के समय अवश्य नहाएं। इसके लिए सबसे पहले पैरों से नहाना शुरु करें। फिर इसे सिर तक ले जाए। अपने पेट को सबसे बाद में मले। फिर साबुन के साथ भी नहा ले ताकि मलने से जो मैल निकला है। वह आराम से निकल जाए।

जरूर करें सुबह सैर
सबसे पहले जल्दी सुबह उठने की आदत डाले। इसके बाद खूब पानी पिएं और फिर उसके बाद ही टायलेट की ओर रुख करें। इसके साथ ही सुबह-सुबह जॉगिंग जरूर करें। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के साथ-साथ फिट रहेंगी।

इस स्पेशल डाइट के कारण फैट से फिट हुई थीं भूमि पेडनेकर, सिर्फ 4 माह में किया 21 किलो वजन कम

सैर करते वक्त लंबी सांस लें
सैर करते समय लंबी लंबी सांसें लें। 2 किलोमीटर की नियमित सैर करें। इससे आपका वजन बढ़ने लगेगा।

खाली पेट पानी पीएं
रोजाना जॉगिंग करने से पहले एक गिलास नींबू पानी जरुर पिए। इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

हेल्दी नाश्ता खाएं
जितना हो सकते नाश्ते में पराठे शामिल न करें। रोज के नाश्ते में चार टोस्ट, शहद या मक्खन लगाकर खाएं। इसके साथ दूध या संतरे का जूस पीएं। 1या 2 मीठे फल खाएं। मगर ध्यान रखें कि खाना अपनी भूख के अनुसार ही खाएं।

'सुपर 30' के आनंद कुमार जूझ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर से, जानें इस बीमारी के बारें में सबकुछ

चाय के बजाए दूध पिएं
मसाले कम और हरी सब्जियां या सलाद अधिक खाएं। दोपहर और रात के खाने में इन्हीं चीजों को शामिल करें। शाम के समय के वक्त दूध पिएं। तीनों टाइम दूध पीने की कोशिश करें। याद रखें कि दूध ठंडा न हो इसमें शहद जरूर डालें।

फलों का रस पिएं
शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए फलों का रस पिएं। इसमें विटामिन बी तथा कैल्शियम ले सकते है। जब तक दुबलापन घट न जाए, तब तक फलों का रस दिन में दो बार पिएं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल